Palak Paneer Recipe - पालक पनीर
पालक पनीर (Palak Paneer Recipe) की सब्जी में पालक और पनीर दोनों ही बहुत ही पौष्टिक हैं. खाने में पालक पनीर की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट हैं और बनाने में भी बहुत आसान, आप इस सब्जी को किसी विशेष अवसर पर बना सकते हैं, तो आइये हम पालक पनीर बनाना शुरू करें.
आवश्यक सामग्रीचार लोगों के लिये.
- पालक (Spinach) - 500 ग्राम
- चीनी -आधा छोटी चम्मच
- पनीर - 200 ग्राम ( पनीर को 1″ के चौकोर टुकड़ों में काट लें )
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1- 2 पिन्च
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- कसूरी मेंथी - 2 छोटी चम्मच ( डंडियाँ हटा कर प्रयोग करें )
- टमाटर - 2- 3
- हरी मिर्च - 3-4
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- बेसन - 2 छोटे चम्मच
- क्रीम या मलाई - 2 टेबिल स्पून (यदि आप चाहें तो)
- नमक - स्वादानुसार
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 2 छोटी चम्मच
विधि
पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दीजिये, पत्तों को अच्छी तरह धो कर एक बर्तन में डालिये, चौथाई कप पानी और चीनी डाल दीजिये, ढक कर उबालने रख दीजिये, 5-6 मिनिट में पालक उबल जाता है. गैस बन्द कर दीजिये.
पनीर के चौकोर टुकड़े काट लीजिये. आप पनीर को तल कर या बिना तले दोनों तरीके से तरी में डाल सकती हैं (पनीर को तलने के लिये नान स्टिक तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये और पनीर के टुकड़े तवे पर डाल कर दोनों ओर हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये)
टमाटर को धोइये,टुकड़ों में काटिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये,धोइये. अदरक को छीलिये, धोइये और 3-4 टूकड़े कर लीजिये. इन सबको मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद कसूरी मैथी डालिये और बेसन डाल कर थोड़ा सा भूनिये, अब इस मसाले में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिये और मसाले को 2 मिनिट भूनिये, अब क्रीम या मलाई डालिये और मसाले जब तक भूनिये तब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
उबाले गये पालक को ठंडा होने के बाद मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, पालक के पेस्ट को भुने हुये मसाले में मिला दीजिये. तरी में अपने अनुसार आपको जितनी गाड़ी या पतली रखनी है पानी और नमक डाल दीजिये, उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े डाल दीजिये, 2 मिनिट पकाइये. गैस बन्द कर दीजिये. पालक पनीर की सब्जी तैयार है. सब्जी में गरम मसाला और नीबू का रस मिला दीजिये.
पालक पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. एक छोटी चम्मच मलाई डाल कर सजाइये. गरमा गरम सब्जी चपाती या नान के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
अगर आप सब्जी में प्याज डालना चाहते हैं, तब एक प्याज को छोटा छोटा कतर कर, जीरा भूनने के बाद तेल में डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, और इसके बाद उपरोक्त तरीके से पालक पनीर की सब्जी बना लीजिये.
- हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
- मीठी मठरी - Meethi Mathari Recipe
- चन्द्रकला गुजिया - Chandrakala Recipe - Chandrakala Gujhiya Recipe
- राज कचौरी - How To Prepare Raj Kachori - Raj Kachori Recipe
- मूंग की दाल की बड़ी (Moong Badi, Urad Badi Dal Badi)
- शकपैता (Shakpaita Recipe)
- चावल के पकोड़े (Rice Pakora Recipe)
- मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)
- मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)
- मलाई कोफ्ता पालक ग्रेवी के साथ Recipe Malai Kofta with Spinach Gravy
- टमाटर रसम (Spicy Totamo Rasam Recipe)
- आंवला कैन्डी (Amla Candy Recipe - How to make dry Amla Candy)
- तवा मसाला / भंरवा मसाला (How to Make Tawa Masala)
- करेले का अचार (Bitter Gourd Pickle Recipe - Karela Pickle Recipe)
- गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)
- चने का साग (Chane ka Saag Recipe)
- लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe)
- चीकू का हलवा - Cheekoo Halwa Recipe - Chikoo Halwa
- कलाकन्द (Kalakand Recipe - Kalaland Burfee)
- मैथी मटर मलाई - Methi Matar Malai recipe
- मैथी पुलाव - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe
- दलिया (Dalia Recipe - Daliya Recipe)
- गुड़्दानी (Gud dhani Recipe)
- मैथी के गट्टे - Methi Ke Gatte Recipe
- दाल पकवान - Dal Pakwan Recipe - Sindhi Dal Pakwan
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (25 posted):
madam/sar apki likhi gai line hame bahut pasand aai.
निशा: Shrilaxmi पालक को उबालते समय आधा छोटी चम्मच चीनी डाल दीजिये, पालक का कलर हरा ही रहेगा.
निशा: mrs ritupuria हमारे यहां खाना प्याज डाल कर नहीं बनाया जाता था, इसीलिये में खाने में प्याज का प्रयोग नहीं करती, लेकिन में काफी रेसिपी में नीचे लिखती हूं कि आप प्याज डाल कर इस तरह बनायें.
निशा: प्रीति, पालक पनीर से थोड़े ही नीचे, आलू पालक तरी सब्जी दी गई है, सूखी सब्जी में आलू पालक की भुजिया भी दी गई है. पालक की अन्य रेसीपी के लिये नीचे लिंक को देखिये
http://nishamadhulika.com/tag/palak
निशा: प्राची,हमने पनीर नहीं तला है, बिना तले भी पालक पनीर बनाया जाता है आप चाहें तो पनीर को तल कर डाल सकती हैं.
निशा: निशा: शैली, कभी आप बेसन डालकर देखिये.
kya aap mujhe aur nayi recipes apni site par likh sakti hain
निशा: अम्रिता आप कसूरी मैथी नहीं डालना चाहती तो मत डालिये, ये आवश्यक नहीं है.
आपका क्या कहना है?