मैथी मटर मलाई – Methi Matar Malai recipe

हल्की ठंड शुरू होने के साथ बाजार मे ताजी मैथी मिलने लग गई है, मैथी दो तरह की मिलती है. छोटै पत्तों वाली और बड़े पत्तों वाली. अपेक्षाकृत थोड़े छोटे पत्ते वाली मैथी में बड़े पत्ते वाली मैथी से अधिक महक और स्वाद होता है.
मैथी (Green fenugreek) से आप अन्य सब्जियों के अलावा मैथी के परांठे (Methi Paratha Recipe), मेथी की पूरी (Methi Poori Recipe), मैथी पुलाव (Methi Pulao) तो बना ही सकतीं है लेकिन मैथी मटर मलाई करी (Methi Matar Malai Curry) का सबसे अलग लाज़बाब स्वाद तो आप सिर्फ खाने पर ही जान सकते हैं. आइये आज हम मैथी मटर मलाई (Methi Matar Malai Curry) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Matar Malai recipe
- हरी मैथी - 200 ग्राम (बारीक कटी हुई एक कप)
- हरे मटर के दाने - आधा कप
- क्रीम - आधा कप
- घी या तेल - 1 -2 टेबल स्पून
- जीरा या जीरा पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- टमाटर - 2
- चीनी - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
विधि - How to cook methi matar malai recipe
मैथी से पत्तिया तोड़ कर 2 बार साफ पानी से धो कर, थाली में तिरछा करके रख दीजिये ताकि मैथी से पानी निकल जाय. धुली हुई पत्तियों को बारीक कतर लीजिये.
हरी ताजा मटर के दाने ले लीजिये या सफल मटर के दाने धो लीजिये.
टमाटर धोइये, काटिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, अदरक को छीलिये, धोइये, काटिये, इन सब को बारीक पीस लीजिये.
किसी बर्तन में आधा कप पानी कतरी हुई मैथी और मटर के दाने डाल कर गैस फ्लेम पर उबलने रखिये, उबाल आने के बाद 5 मिनिट धीमी गैस फ्लेम पर पका लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, जीरा डाल कर तड़काइये, धनियां पाउडर और पिसा हुआ मसाला डालिये, मसाले को दाने दार होने तक भूनिये, क्रीम डालिये और 2-3 मिनिट तक भूनिये, उबाली हुई मैथी और मटर मिलाइये, नमक, चीनी और गरम मसाला डाल कर मिलाइये, सब्जी को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है उसके अनुसार पानी डालिये एक उबाल आने तक पकाइये, मैथी मटर मलाई (Methi Matar Malai Curry) तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकालिये, गरमा गरम मैथी मलाई मटर की सब्जी (Methi Matar Malai Curry) नान, चपाती, परांठे या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- समय: 25 मिनट
- चार सदस्यों के लिये
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 28:
निशा: पूर्वी, इस सब्जी के लिये ताजा मैथी ही प्रयोग में लाई जाती है, आप कसूरी मैथी से सब्जी बनाये तो उसके डंडियां हटा कर डालिये.
This was the first time i surfed through your website, nice and uncomplicated way of disseminating cooking info. Two days back had tasted this curry during a party dinner, let me try and cook it at home today. will catch up with you soon.
Cheers!
Vaishali
i have come across your blog just few days back,ur recipes are very easy and good. i have tried few of ur recipes and it turned out ot be great.i wanted to know if this recipe can be made with kasoori methi? because methi is not available through out the year.
pls.....reply.
thanks
I have gone thru to your website for the first time and found your receipes easy and easy to understand the procedure of making them. Can u please send me the receipe of white gravy which Hotel Walas use for methi mattar Malai and Mathi Malai Paneer. It's white thick gravy. Just in case we don't have Cream available, what else can be used??
Thanks
Shashi
bahut acha sabji banta he thank u lot
Please help
निशा: जी हां ज्योति, डाले जा सकते हैं.
want to subscribe...any such option available?
kudos for the delicious recipe...nice site indeed...thanks.
निशा: प्रियंका, सफल मटर को मसाले के साथ भून कर प्रयोग कर सकते हैं.
plz solve my query:
Is receipee mein malai banane ke liye, cream ki jagah khaskhas & kaju ka paste aur doodh dal ke banaya ja sakta hai kya?
निशा: मून, इसमें तो मलाई ही डालनी होगी.
निशा: रश्मि, क्रीम को फ्रिज से निकाल कर पहले से रख दीजिये ताकि वह नार्मल तापमान पर आ जाय. क्रीम मसाले में डालिये और चमचे से लगातार चलाते हुये भूनिये क्रीम नहीं फटेगी.
निशा: कुलदीप, आप गरम मसाला नहीं पसन्द करते तो मत डालिये, उसके बिना ही खाना अच्छा बनता है.
निशा: मानसी, आप मलाई डाल सकती हैं.
निशा: तनवी, मेथी थोड़ी कड़वी होती है, इसका कड़वा स्वाद आपको नहीं पसन्द है, तब मेथी को ब्लांच करके डालें तो वह कड़वी नहीं लगेगी.