Home | सब्जियां | सब्जी-तरीदार | मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)

मटर या हरे चने का निमोना (Matar Nimona Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Matar Nimona Recipe

मटर या हरे चने का निमोना पूर्वी उत्तरप्रदेशI में बनाकर खूब खाया जाता है, सर्दियों के मोसम में मटर और हरे चने दोनों ही बाजार में मिल जाते हैं, मटर का निमोना बनायें या हरे चने का तरीका दोनों का एक ही है, तो आइये आज शाम के खाने में हम हरे मटर का निमोना बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Nimona
  • हरे मटर के दाने - एक कप
  • आलू - 1-2
  • तेल - 2 - 3 टेबल स्पून
  • खट्टे टमाटर - 4
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Matar Nimona
हरे मटर के दाने अच्छी तरह धो लीजिये.  आलू छीलिये, धोइये और छोटे छोटे काट लीजिये (यदि उबला हुआ आलू है तो वह भी काट कर डाले जा सकते हैं) .

टमाटर धोइये और बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और धो लीजिये, अदरक छीलिये और धो लीजिये. मटर को दरदरा पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये.  टमाटर और हरी मिर्च को बारीक पीस लीजिये.

अदरक को छोटा छोटा काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में काटे हुये आलू डालिये, ब्राउन होने तक तलिये और प्लेट में निकाल कर
रख लीजिये.

कढ़ाई में बचे तेल में हींग जीरा डाल कर तड़काइये, धनियां पाउडर, कतरा हुआ अदरक और पिसा हुआ टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर मसाले को दानेदार होने तक भूनिये, मसाला भुनने के बाद मटर का पेस्ट डालिये और 3-4 मिनिट तक चमचे से चलाकर भूनिये, तले हुये आलू डाल कर मिलाइये, आप निमोना को जितना पतला या गाड़ा बनाना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डालिये, लालमिर्च और नमक डालिये, उबाल आने के बाद 7-8 मिनिट तक पकाइये, आग बन्द कर दीजिये सब्जी में गरम मसाला डालकर मिलाइये.

मटर का निमोना तैयार है, मटर का निमोना प्याले में निकालिये और हरा धनियां और एक छोटी चम्मच घी डाल कर सजाइये.

गरमा गरम हरे मटर का निमोना परांठे, चपाती और चावल के साथ खाइये.


  • चार सदस्यों के लिये
  • समय - आधा घंटा

Comments (10 posted):

priyanka on 01 February, 2010 12:44:56
avatar
sabhi recipes ke liye bahut bahut dhanyawaad. mera prashn hai ki kya hum nimona frozen matar ke daano se bana sakte hain?
Richie on 02 February, 2010 03:57:52
avatar
Thank you so much Nishaji for such a wonderful website. Your recipes are easy to follow. I don't dread cooking now, infact I've started enjoying it! You are truly my cooking Guru!
ruchi on 03 February, 2010 10:30:10
avatar
maine yeh abhi banaya hai hare chane se. It has come out very tasty. thanks! Pls share some recipes with mushroom also.
nidhi on 07 February, 2010 09:17:05
avatar
hare chane ka nimona banaya tha jo k bahut tasty bana. thankyou nisha ji for this wonderful recipe. i will try besan ke dhokle today.
preeti.prasad on 11 February, 2010 02:30:25
avatar
Wow! saral aur swaadisht recipe lag rahi hain, zaroor try karoongi :)
abha mishra on 21 February, 2010 05:52:15
avatar
bahut swaadist recipe nisha ji thank's
lata dwivedi on 26 February, 2010 03:54:11
avatar
sabhi nai recipe badi achchhi lagi aapko bahut bahut dhanyawaad
pragya pandey on 29 July, 2010 05:16:19
avatar
sabhi nai recipe badi achchhi lagi aapko bahut bahut dhanyawaad
neeraj goyal (girl) on 05 August, 2010 11:26:03
avatar
yai dardara pesene ka matalb kya hota hai
निशा: नीरज,ल्एकदम बारीक नहीं करना.
bimbim on 27 August, 2010 08:59:25
avatar
Really Nisha Ji your recipe is very simple and good, you can find some more info here at by blog. My pen skill is not so good plz ignore spelling and grammatical mistakes. http://bimbim.in/post/2010/08/11/North-Indian-Recipes-in-Varanasi-Style.aspx

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
3.33
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 401
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक