Home | सब्जियां | सब्जी-तरीदार | मटर के छोले (Matar Chole)

मटर के छोले (Matar Chole)

Font size: Decrease font Enlarge font
image मटर के छोले (Matar Chole)

छोले अधिकतर तो काबुली चने के ही बनाये जाते हैं. लेकिन अगर आप मटर के छोले बनायें तो उसका स्वाद थोड़ा अलग और बहुत ही स्वादिष्ट होता है, तो आइये आज हम मटर के छोले (Matar Chola) बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री

  • सूखे मटर - 250 ग्राम
  • आलू - 2 (मिडियम)
  • खाना सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
  • टमाटर - 3  ( मिडियम )
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 1 या 2  टेबिल स्पून
  • जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून ( कटा हुआ )

विधि
सूखे मटर को साफ करके, रात भर पानी में भिगो दें.

matar_ke_chole_2_296414639.jpgभीगे हुये मटर, पानी से धोलें, और कुकर में भरें. आलू छील कर धो लें, मटर के साथ ही कुकर में डाल दें. आधा छोटी चम्मच नमक, खाना सोडा और एक छोटी कटोरी पानी डाल कर कुकर बन्द कर दें. कुकर में 1 सीटी आ जाय तो गैस धीमी कर दें, और 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर मटर को पकने दें. अब गैस बन्द कर दीजिये.

टमाटर, हरीमिर्च और अदरक का मिक्सी की सहायता से बारीक पेस्ट बना लें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में जीरा पाउडर और धनियां पाउडर डाल दें. 1-2 बार चमचे से चलायें. इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल दें, और मसाले को चमचे से चला चला कर भूनें. जब मसाला दाने दार हो जाय और तेल छोड़ने लगे तब 100 ग्राम या 1 छोटी कटोरी पानी, आधा चम्मच नमक, लाल मिर्च और गरम मसला डाल दें. मसाले की तरी में उवाल आने दें.  इस मसाले की तरी को, और उबाले हुये मटर, आलू को मिला दें. उवाल आने पर 2-3 मिनिट तक पकायें. आपके मटर के छोले तैयार हैं.   

छोले को बाउल में निकाल लें. हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजायें, और गरमा गरम मटर के छोले के साथ, नान, चपाती या चावल परोसें और खायें.
 

Comments (4 posted):

neema on 05 February, 2009 04:20:35
avatar
areeee yeh to ..aloo tamatar ki subzi jaisi bani hai
aditi on 02 December, 2009 02:48:44
avatar
very nice recipe
suman on 15 April, 2010 09:01:37
avatar
nisha,kya ye recipe peeli mamater ke saath bhi bana sakte hai?
निशा: सुमन, पीली मटर से भी आप बना सकती है.
on 16 April, 2010 09:16:38
avatar
hello nisha, me cooking se related lagbhag har site par ghumati rehti hun.par last me aapki hi site par aa kar shanti milti hai.aisa lagta hai jaise meri mummy ya meri sasu maa mujhe bata rahi hai.ekdum ghar jaisa hi swad. thanks.ab mera har cooking ke time ghar par phone ghumana band ho gaya.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Feedburner Feed
Syndication
Atom Feed
RSS Feed
Rate this article
4.14
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 394
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक