हरी मटर के कोफ्ते Matar Kofta Curry Recipe
Latest Video at YouTube Channel

मटर की सब्जी तो ज्यादातर लोग पसन्द करते है. आलू मटर, मटर का झोल, मटर फ्राइ तो आप सब बनाते ही होंगे और कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो मटर के कोफ्ते (Green Peas Matar Kofta Curry) बना लीजिये, मटर के कोफ्ते बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं, तो आइये हम मटर के कोफ्ते बनाना शुरू करें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Kofte Curry
कोफ्ते के लिये
- मटर - 500 ग्राम (छिले हुये दाने एक कप)
- आलू - 2
- अरारोट या बेसन - एक बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च - 1-2 (कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - स्वादानुसार ( 1/2 छोटी चम्मच)
तरी बनाने के लिये
- टमाटर - 3 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल या घी - 1 -2 टेबिल स्पून
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- मलाई या क्रीम - 2 टेबिल स्पून
- लाल मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार(3/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- कोफ्ते तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Matar Kofte Curry
मटर के दानों को धो लीजिये और उबाल लीजिये. आलू उबाल लीजिये, आलू को छीलिये, मैस कीजिये. उबाले हुये मटर के दानों दरदरा पीस लीजिये, पिसे हुये मटर के दाने, आलू, बेसन, नमक, हरी मिर्च, अदरक को अच्छी तरह मिला लीजिये. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिये, नीबू के आकार के गोल गोल कोफ्ते बना कर तैयार कर लीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये (ये टैस्ट करने के लिये कि तेल गरम हो गया है, मिश्रण से बिलकुल थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर तेल में डालिये यदि मिश्रण तुरन्त ऊपर आकर तेल में तैरने लगे तो तेल पर्याप्त गरम हो गया है). गरम तेल में 4-5 कोफ्ते डाल कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते निकाल कर प्लेट में रखिये. दूसरे कोफ्ते कढ़ाई में डालिये और तल कर निकाल लीजिये, सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. कोफ्ते तैयार हो गये हैं.

तरी बनाईये
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा, हल्दी और धनिया पाउडर डालिये. हल्का सा भूनिये, टमाटर,अदरक का पेस्ट डालिये और मसाले को दाने दार होने तक या मसाले से तेल अलग होने तक भूनिये.
अब इस मसाले में मलाई डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. तरी को आप जितना गाड़ा या पतला करना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दीजिये, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल दीजिये, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट तक तरी को पकाइये. सब्जी की तरी तैयार हो गई है. आग बन्द कर दीजिये, पहले से तैयार कोफ्ते डाल कर 2 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
मटर के कोफ्ते की सब्जी तैयार हैं. सब्जी को प्याले में निकालिये और कतरे हुये हरे धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर कोफ्ते की सब्जी परांठे, चपाती, नान या चावल किसी के साथ भी परोसिये और खाइये.
आप मटर के कोफ्ते बिना आलू डाले भी बना सकते हैं. मटर के दाने हल्का उबालिये, दरदरा पीसिये, बेसन और मसाले मिला कर मिश्रण तैयार कर लीजिये, उपरोक्त तरीके से कोफ्ते तैयार करके सब्जी बना लीजिये.
(प्याज लहसन वाली तरी के लिये, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च के साथ 2-4 लहसुन की कली छीलकर और एक प्याज काटकर पीस लीजिये. मसाले को उपरोक्त तरीके से भूनिये और सब्जी की तरी तैयार कर लीजिये.)
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 40 मिनिट
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Latest Questions
-
By rashmi kumari, 25 May, 2013
-
By S, 25 May, 2013
-
By dev sharma, 25 May, 2013
-
By Vandana Gupta, 25 May, 2013
-
By anju, 24 May, 2013
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 32:
Thanks
निशा: अम्रिता,ये कोफ्ते तो तल कर ही बनाने होंगे.
aapki recipeec bot achhi ho ti hien tn x
thanks
निशा: सुनीता, धन्यवाद.
thank u
निशा: नीता, खान्डवी रैसिपी कम तेल रैसिपी कालम दी गई है.
http://nishamadhulika.com/no_oil_recipe/khandvi_recipe.html
kya aap normal aalo gobhi matar ki sabji aur bhindi ki sabji ki recipe bhi bata sakte ho.
निशा: धन्यवाद रजनी, भिंडी की सब्जी यहां (Bhindi Recipes in Hindi) है. आप अपनी मनचाही सब्जी सर्च बाक्स में लिखकर खोज सकतीं है.
मैने मटर के कोफ़्ते बनाये बहुत स्वदिष्ट बने थे। खाते खाते कम पड गये।
धन्यवाद!
aisa kyu hua....aur aisa na ho kya karna chahiye...maine aloo,matar aur besan use kiya tha....
निशा: रिचा, तरी बन जाने पर, आग बन्द कर दीजिये, बाद में कोफ्ते डालिये और ढक दीजिये और गरमा गरम सब्जी परोसिये.
निशा: मेहजवी, बिना मलाई के कोफ्ता बनाये जा सकते हैं.
निशा: सीमा, अवश्य कर सकते हैं.
very good
निशा: संगीता, कोफ्ते में अरारोट कम हो या ठंडे तेल में डाल दिये जाय तो वे टूट सकते हैं.
निशा: वंदना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: christabelle,कोफ्ता में अरारोट या बेसन डाल रहे हैं वह कम हो तो कोफ्ते फट सकते हैं, या कोफ्ते ठंडे तेल में डाले जायं तो भी कोफ्ते फट सकते हैं.