कच्चे केले की सब्जी (Kachhe Kele Ki Sabzi)
पके केले तो सभी खाते रहते हैं. कच्चे केले की सब्जी (Kachhe Kele Ki Sabzi) भी खा कर देखिये बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आज हम कच्चे केले की सब्जी (Kachhe Kele Ki Sabji) ही बना रहे हैं.
आवश्यक सामग्री- कच्चे केले ——- 300 ग्राम ( 3 केले )
- टमाटर ——- 200 ग्राम ( 2 या 3 )
- हरी मिर्च ——- 2-3
- अदरक ——- 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- क्रीम या मलाई——- आधा छोटी कटोरी
- तेल ——- 1 1/2 टेबिल स्पून
- हींग ——- 1 पिंच
- जीरा ——- एक चौथाई चम्मच
- हल्दी पाउडर ——- एक चौथाई चम्मच
- धनिय़ां पाउडर —— 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर —— एक चौथाई चम्मच
- गरम मसाला —— एक चौथाई चम्मच
- नमक —— स्वादानुसार
- हरा धनियां —— एक टेबिल स्पून
विधि
केले के दोनों ओर के डन्ठल काट कर धो लें. माइक्रोवेव में 3-4 मिनिट के लिये भून लें, और छील कर आधा इंच मोटे टुकड़े काट लें.
अगर माइक्रोवेव में नहीं भूनना चाहते हैं, तो आप केले के डंठ्ल काट कर, धोइये आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये. कटे हुए केले कुकर के सेपरेटर में रखिये, और कुकर में एक गिलास पानी डाल कर सेपरेटर को उसमें रखिये. केलों को एक सीटी आने तक भांप में पका लीजिये. कुकर खोलिये. ठंडा होने पर केले के टुकड़ों से छिलका उतार लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चला दीजिये.
मसाले में टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर. मसाले को दानेदार होने तक भूनिये. क्रीम या मलाई डाल कर ( यदि आपको क्रीम या मलाई वाली सब्जी खाने में कोई फिक्र हैं, तो क्रीम की जगह दही प्रयोग में लायें ) मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाला तेल से अलग न होने लगे.
इस मसाले में कटे हुये केले डाल दें और 2-3 मिनिट तक चला कर भूनें . आधा गिलास पानी या आप अपनी पसन्द के अनुसार तरी जितनी पतली बनाना चाहते ह, पानी मिला डालकर. स्वादानुसार नमक मिला दीजिये. 2-3 मिनिट सब्जी को उबलने दें. केले की सब्जी तैयार है. सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिला दीजिये.
यदि आपने कच्चे केले के टुकड़े छील कर काटे हैं. तो सब्जी बनाने के लिये कुकर का प्रयोग कीजिये. कुकर में तेल डाल कर मसाला तैयार करके, कच्चे केले के टुकड़े, मसाले में डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनिये और आधा गिलास पानी और नमक डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने पर गैस बन्द कर दीजिये. प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये. सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिला दीजिये. केले की सब्जी तैयार है.
केले की सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर, सजाइये. गरमा गरम परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
- Potato Stuffed Naan Recipe - Aloo Naan Recipe
- खट्टा मीठा पोहा नमकीन - Khatta Mitha Mix Chivda Recipe - Khatta Meetha Mixture
- सोयाबीन का दूध - How to Make Soybean Milk
- हरा वेज पुलाव (Green Pulav Recipe)
- सिवई की इडली - Vermicelli idli Recipe - Semiya Idli
- ब्रज माखन (Brij Makhan Recipe)
- करी पत्ता पाउडर - Recipe Curry Powder
- Sweet Fara - Sweet Pittha Recipe - मीठा फरा
- Fried Poha Namkeen - Poha Chivda Namkeen - Rice Flaks Namkeen
- फरा - Fara Recipe - Gojha Recipe - Pitha Recipe
- दलिया की बर्फी - Dalia Burfi - Broken Wheat Burfi Recipe
- कसूंदी - Mango Mustard Kasundi Recipe - Mango Mustard Sauce
- कटहल के बीज फ्राई - Kathal seeds Fry - Jackfruit Seeds Curry Recipe
- पालक के पकोड़े - Palak Pakoda Recipe - Spinach Fritters
- गोभी मैथी - Kasoori Methi Gobi Recipe - Cauliflower with Fenugreek Leaves
- कटहल के कटलेट - Raw Jackfruit Cutlets Recipe
- गुलगुले पुये - Gulgule Pua Recipe Sweet Pua
- मैन्गो मफिन - Eggless Mango Muffins recipe
- चना दाल या मोंठ दाल नमकीन - Dalmoth Namakeen - Chana Dal Namkeen Recipe
- फिरनी - Kesar Phirni Recipe
- कटहल करी (Raw Jackfruit Curry - Kathal Curry Recipe)
- आम का भरवां अचार - Stuffed Mango Pickle Recipe
- बेसन के गट्टे का अचार (Besan ke Gatte ka Achar)
- चॉकलेट केक बनाइये - कुकर में - Eggless Chocolate cake in Cooker
- राम लड्डू (Ram Laddu Recipe)
- पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
- यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.



Comments (17 posted):
तेल में जीरा भुनने के बाद, बारीक कटी हुई प्याज डाल कर हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारे मसाले उसी तरह डाल कर सब्जी बना लीजिये.
Thanks
निशा: अर्चनाजी, आप बिना टमाटर ये सब्जी बना सकती हैं, खट्टे स्वाद के लिये, दही, अमचूर पाउडर या नीबू का रस किसी का भी प्रयोग कर सकती हैं.
anana bataye
निशा: पका केला तो आप एसे ही खाइये, बहुत पौष्टिक होता है.
thanks for ur great job
आपका क्या कहना है?