Home | सब्जियां | सब्जी-तरीदार | दही के आलू (dahi ke aloo)

दही के आलू (dahi ke aloo)

image दही के आलू (dahi ke aloo)

बड़े हों या बच्चे आलू की सब्जी सभी पसन्द करते हैं. आलू की सब्जी अनेक प्रकार से बनती है. आज हम दही के आलू बना रहे , आप इस सब्जी को अवश्य पसन्द करेंगे.

बनाने की विधि
चार लोगों के लिये.

आलू ———- 300 ग्राम या 4-5 आलू मीडियम साइज के
दही ———- 100 ग्राम
तेल ——— 1 टेबिल स्पून
हींग पाउडर ———- 1- पिन्च
जीरा ———- आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर ———- एक चौथाई छोटी चम्मच
बेसन ——— 2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
हरी मिर्च ———- 2 बारीक कटी हुई
नमक ———- स्वादानुसार
हरा धनियाँ ———- आधा छोटी कटोरी बारीक कटा हुआ

विधि

आलू धो कर कुकर में उबाल लीजिये. ठंडा होने के बाद आलुओं को छील लें और हाथ से मोटा मोटा तोड़ लें.

कढ़ाई गैस पर रखें गरम करें और तेल डाल दें. अब हींग पाउडर और जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, बेसन डाले और मसाले को कलछी से चला कर भूनें. बेसन के ब्राउन होने के बाद आलू डाल और लाल मिर्च पाउडर डाल दें. चमचे से चला कर 2-3 मिनिट तक भूनें, और एक गिलास पानी डाल दें. उबाल आने तक पकायें.

दही को आधा कटोरी पानी मिला कर फेंट लें. ( दही को फ्रिज से आधा घंटे पहले बाहर निकाल लें, ताकि वह साधारण तापमान पर आ जाय.

उबलते हुयी सब्जी में एक हाथ से दही डालें और दूसरे हाथ से चमचे से सब्जी बराबर चलाते रहें जब तक कि सबजी में अच्छी तरह उबाल न आ जाय

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

nazia on 15 January, 2008 04:57:13
avatar
very tasty and delecious recipe.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00