चने की दाल की लौकी (Chane ki Dal and Lauki ki sabzi)

लौकी की सादा सब्जी कम पसन्द की जाती है, लेकिन अगर लौकी को चने की दाल (Chane ki Dal and Ghiya ki sabzi) मिला कर बनाया जाय तो वह अधिक स्वादिष्ट बनती है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chane ki Dal and Lauki ki Sabzi
- लौकी ———– 300 ग्राम
- चने की दाल ———– 50 ग्राम ( आधा कटोरी )
- टमाटर ———– 2
- हरी मिर्च ———– 1
- अदरक ———– 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( एक चम्मच पेस्ट )
- तेल या घी ———- 1 टेबिल स्पून
- हींग ———- 1 पिन्च
- जीरा ———- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ———- 1/5 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर ———- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——– 1/5 छोटी चम्मच
- नमक ——— स्वादानुसार
- हरा धनियां ——— एक चौथाई छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chane ki Dal and Lauki ki Sabzi
चने की दाल को 2 घंटे पहले पानी में भिगो दें.
लौकी को छील कर धो लें. चाकू से लौकी को छोटे छोटे टुकडों में काट लें.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें. कुकर में तेल डाल कर गरम करें. अब हींग और जीरा डाल दें. हींग, जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दें. चमचे से मसाले को चलायें, और पिसा हुआ टमाटर का मिश्रण डाल दें. मसाले को तब तक भूनें जब तक कि उसके ऊपर तेल तैरने लगे. भुने हुये मसाले में लौकी और चने की दाल डाल दें. चमचे से चला कर 2-3 मिनिट तक भूनें. एक गिलास पानी और नमक डाल कर कुकर बन्द कर दें.
कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें. 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर सब्जी पकने दें. गैस बन्द कर दें. कुकर में प्रेसर खतम होने के बाद कुकर खोलें और हरा धनियां मिला दें.
चने की दाल की लौकी (Chane ki Dal and Dhodhi ki sabzi) तैयार है. सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये. हरे धनिये की पत्तियों और मलाई डाल कर सजाइये. चपाती, नान, परांठे के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
अगर आप प्याज और लहसुन पसन्द करते है तो, एक प्याज और 3-4 कली लहसुन की छील कर काट लें. गरम तेल में कटी हुयी प्याज, लहसुन को हल्के गुलाबी होने तक भूनें. हींग नही डालें, और उपरोक्त विधि से सब्जी बना लें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 13:
निशा: शोभना, आप ओनियन अवश्य यूज कीजिये.
Thanks for this
निशा: कविता, प्याज और लहसन से सब्जी बना रही हैं, तब सब्जी में लहसन ही पर्याप्त है, लहसन की तेज महक से हींग आप डालेंगी तो भी पता नहीं चलेगा.
KYA PAHLE TOMATO KA PEST DAAL SAKTE HAI AUR PHIR MASALA DAL KER BHHON LE.PLS REPLY KEJIYE
THANKS
निशा: मीना, जीरा डालते समय गैस धीमी रखें, जीरा पहले ही भूनना होता है.
निशा: अम्रिता, पहले जब कुकर नहीं थे तो दालें बिना कुकर के ही बनाई जाती है, दालें अच्छी बनती हैं लेकिन दाल को पकने में 1 घंटा तक भी लग जाता है.
निशा: खुशबू, मेरी वेवसाइट पर सभी रैसिपी बिना प्याज लहसन के ही हैम आप टमाटर और आलू के बिना सब्जियों को फ्राइ करें और धीमी आग पर कुक करके बनाकर अपनी मोम को दीजिये.