Home | सब्जियां | सब्जी-तरीदार | आलू खसखस करी (Aloo Khaskhas Recipe)

आलू खसखस करी (Aloo Khaskhas Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Aloo Khaskhas Recip

खसखस या Poppy Seeds मुख्यत: ग्रेवी बनाने के काम आता है. विशेष अवसरों पर आप आलू खसखस करी (Aloo Poppy Seeds Recipe) बना सकते है, यह सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है. आइये आज शाम के खाने में आलू खसखस करी बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • 1/2 किलो आलू
  • 1/2 कप खसखस के दाने
  • 1 चम्मस सरसों के दाने
  • 3 हरी मिर्च
  • 1 इंच लम्बा टुकड़ा अदरक
  • 2 टेबल स्पून टमेटो प्यूरी
  • 1/2 छोटी चम्मच जीरा
  • 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच धनियां पाउडर
  • 1/4 छोटी चम्मच मिर्च पाउडर
  • 1/6 छोटी चम्मच गरम मसाला
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • नमक स्वादनुसार
  • 1 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ हराधनियां

विधि
खसखस को साफ करके, धोइये और गरम पानी में लगभग एक घंटा पहले भिगो दीजिये. एक घंटे बाद खसखस को सरसों के दाने,हरी मिर्च और अदरक के साथ एकदम बारीक पीस लीजिये.

आलू को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें.

एक कढ़ाई में तेल गरम करिये और जीरा डालकर तड़काइये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल कर 1-2 बार चमचे से चलायें, आलू, लाल मिर्च और नमक डाल कर मिलाइये, 2 मिनट तक भूनिये, 2 टेबल स्पून पानी डालकर, धीमी गैस फ्लें पर ढककर पकाइये, जब आलू नरम हो जायें तब पिसे खसखस को डालिये और - 2-3 मिनिट चमचे से चलाते हुये भूनिये, सब्जी को आप जितना गाड़ा या पतला रखना चाहें उसके हिसाब से पानी और टमाटर प्यूरी मिलाइये, उबाल आने तक सब्जी को पकाइये, तरी को चखिये, नमक कम हो तो और डाल दीजिये, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.  सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिलाइये. स्वादिष्ट आलू खसखस करी तैयार है.

आलू खसखस करी प्याले में निकालिये, हरा धनियां डाल कर सब्जी को सजाइये.  गरमा गरम आलू खसखस करी पराठा या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

Comments (6 posted):

sanjay on 10 December, 2007 10:32:13
avatar
यह वेबसाइट मेरी नजर में हिंदी के उम्‍दा जालस्‍थलों में से एक है. अच्‍छे प्रयास के लिए साधुवाद.
Shubhra on 01 May, 2009 05:33:06
avatar
Maine abhi ye subji banayi, mujhe kuch khatai chahiye thi to maine thoda sa imli ka paste daal diya. It was nice.
anjali on 02 June, 2009 10:24:58
avatar
amazing, its really mouth watering and different
amrita on 31 August, 2009 11:14:53
avatar
Very nice , I wish to know other receipes where I can use khus khus seeds. Please do suggest other ways of using khus khus
Pushpraj Singh on 14 September, 2009 12:40:15
avatar
hi,
This is the best HINDI resipies site.

Thanks a ton.
sona on 26 March, 2010 01:02:58
avatar
this is jus amazing site,,,,,,,,,,

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
4.09
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 404
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक