Potato Spinach Curry आलू पालक की तरी
आप पालक को कैसे बनाते हैं? पालक की सब्जी भाजी अनेकों प्रकार से बनायी जाती है. प्रस्तुत है आलू पालक की सब्जी (Aloo Palak Curry Recipe).
आवश्यक सामग्री
- पालक ------- 500 ग्राम
- आलू ------- 4 ( मीडियम साइज )
- टमाटर ------- 2-3
- हरीमिर्च ------- 2-3
- अदरक ------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल ------- 2 टेबिल स्पू
- हींग ------- 1 पिंच
- जीरा ------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ------- एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- नमक ------- स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
विधि
पालक के डंठल तोड़ कर साफ पानी से अच्छी तरह 2 बार धो लें. धुले हुये पालके को भगोने में भरें और ढक कर धीमी गैस पर उबालने रख दें. पालक 6 -7 मिनट में उबल जाता है. गैस बन्द कर पालक को ठंडा होने के बाद, मिक्सी से बारीक पेस्ट बना लें.
आलू को छील कर 2 टुकड़ों में काटें. और ढक कर माइक्रोवेव में भून लें. 3-4 मिनिट काफी हैं. आलुओं को उबाल भी सकते हैं लेकिन भुने हुये आलुओं का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का मिक्सी से पीसकर पेस्ट बना लें.
अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. आलू तेल में डाल कर भूनें और हल्के ब्राउन होने पर निकाल लें. अब बचे हुये तेल में हींग और जीरा डालें. जीरा ब्राउन होने के बाद ह्ल्दी पाउडर डालें. हल्दी पाउडर तुरन्त भुन जाता है इसलिये इसके बाद टमाटर का पेस्ट डाल दें और मसाले को तब तक भूने जब तक कि उस पर तेल तैरने लगे. अब इस मसाले में पालक का पेस्ट, आलू और नमक डाल दें. सब्जी को 2-3 मिनिट तक पकायें. आपकी पालक आलू की सब्जी (Alu Palak Curry) तैयार है.
सब्जी को बाउल में निकाल लें. गरमा गरम चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
चार लोगों के लिये.
समय - 25 मिनिट.
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (0 मिले):
आपका क्या कहना है?