Home | सब्जियां | सब्जी-तरीदार | Aloo Kofta Curry - आलू के कोफ्ते

Aloo Kofta Curry - आलू के कोफ्ते

image Aloo Kofta Curry

आलू के कोफ्ते बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं. जब आपका रोजाना की सब्जी से मन भर जाय तो बनाइये आलू के कोफ्ते.

तो आइये आज आलू के कोफ्ते की (Aloo Kofta Curry) सब्जी बनायें. Alu Kofta, Alu Kofte ki sabzi, Kofta alu Sabji, Aloo Ke kofte,

आवश्यक सामग्री

कोफ्ते बनाने के लिये

  • आलू - 500 ग्राम
  • अरारोट - 50 ग्राम
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनिया- एक टेबल स्पून
  • काजू - 10-12 (एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • किसमिस - 30 (डंठल तोड़ दीजिये)
  • तेल - तलने के लिये

तरी के लिये:

  • टमाटर - 3 मीडियम आकार के
  • हरी मिर्च - 3
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
  • मलाई या क्रीम - 100 ग्राम
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून, बारीक कतरा हुआ

विधि
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये.  अब आलू को कद्दूकस कर लीजिये,  इसमें अरारोट, नमक और हरा धनिया मिलाइये और आटे की तरह अच्छी तरह गूथ लीजिये.  कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.  

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये.  मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर, चपटा कीजिये, उस पर 2-3 काजू के टुकड़े और 2 किसमिस रखिये, चारो ओर से उठाकर बन्द करके, गोल कर लीजिये, गोले को गरम तेल में डालिये. 5-6 गोले बनाकर एक बार में डाल कर, अलट पलट कर कोफ्ते ब्राउन होने तक तलिये.  कोफ्ते को निकाल कर प्लेट में रखिये.   अब दूसरे गोले बनाकर तेल में डाल दीजिये, और ब्राउन होने तक तल लीजिये.  इसी तरह सारे कोफ्ते बना लीजिये. सब्जी बनाने के लिये कोफ्ते तैयार है.

aloo_kofta_2_954930121.jpg

तरी
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये,  मलाई को फैट लीजिये.

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में जीरा डाल दीजिये.  जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालने के बाद टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को दाने दार होने तक भूनिये.  इस मसाले में फैंटी हुई मलाई डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

इस मसाले में एक गिलास( 350ग्राम) पानी डालिये और उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये.  सब्जी की तरी तैयार है. 

जब आपको खाना, खाना हो तब गरम तरी में कोफ्ते डाल कर हरा धनियां डाल कर सजाइये.  गरमा गरम कोफ्ते की सब्जी (Aloo Kofta Curry) परांठे, चपाती और नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (7 मिले):

Piyu Singh Dhaker on 28 March, 2008 04:34:39
avatar
nisha ji apki website bahut achi hai...apke is receipe main apne ararot ka jikra kiya hai..ararot kya hota..uska english naam kya?
thankyou.
निशा मधुलिका on 29 March, 2008 06:35:00
avatar
पियू सिंह जी, अरारोट एक स्पेशल तरह का स्टार्च होता है, जो इस तरह की रैसिपीस में बाइन्डर का काम करता है. यदि आपको अरारोट नहीं मिल पा रहा हो, तब आप इसकी जगह कोर्न फ्लोर का प्रयोग कर सकते हैं.
mrs pooja mishra on 02 April, 2008 02:46:50
avatar
dear nishamadhulika, your website is really great.Moreover its in hindi and is easy to understand , the recipes given by you are great..i am going to try lauki chane ki dal and Aloo Kofta Curry. Your recipes are with pictures and is very easy to follow. Keep it up!
Nikki on 30 June, 2008 02:10:19
avatar
Nisha, arrowroot mispronounced in India as 'ararot' is not rice flour or tapioka flour it is a completely separate plant use as binding agent for high starch content.
निशा मधुलिका on 30 June, 2008 12:10:28
avatar
निक्की,यह जानकारी देने के लिये धन्यवाद.
madhuri misra on 02 July, 2008 12:41:00
avatar
Nishaji aap ki website mujhe bauth pasand hai.main jab bhi apne ghar kisi ko khane par invite karti hu to aap ki website dekh kar decide karti hu ki kya banana hai aur mujhe isse kafi help milti hai.thank you
priyanka on 22 August, 2008 08:37:28
avatar
aap ki ye dish bhut aachi hai thanku lekin kya ararot ki jagah kuch aur use kar sakte hain

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.14