Home | सब्जियां | सब्जी-भरवां | भरवां तोरई (Stuffed Torai Recipe)

भरवां तोरई (Stuffed Torai Recipe)

image भरवां तोरई (Stuffed Torai Recipe)

तोरई (toorai) की सब्जी बहुत ही पौष्टिक होती है, लेकिन तोरई खाना सभी नहीं पसन्द करते. बच्चे तो बिलकुल नहीं. परन्तु भरवां तोरई (stuffed zucchini ) बड़ी स्वादिष्ट बनती हैं. चलिये आज हम भंरवा तोरई (stuffed Toorai) बनाते हैं. समय: 6 लोगों के लिये. बनाने में आधा घंटा.

आवश्यक सामग्री
  • तोरई ——– 500 ग्राम ( छोटी छोटी ताजी तोरई )
  • तेल ——- 2 टेबिल स्पून
  • हींग ——- एक चुटकी
  • सोंफ पाउडर —— 2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर —— 2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —— आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर —— आधा छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर —— आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला —— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक —— स्वादानुसार ( 3/4 चम्मच )

विधि
तोरइयों को अच्छी तरह धो लें. अब इनको छील लीजिये और दोनों ओर से डन्ठल काट लीजिये. छीलने के बाद तोरइयों को इस तरह काट लीजिये कि वह दूसरी तरफ से जूड़ी रहें. ( चित्र में देख सकेंगे ).

हींग को छोड़कर सारे मसाले एक प्लेट में निकाल कर मिला लें. कटी हुई तोरइयों में थोड़ा थोड़ा मसाले भरते जायें. मसाला इतना भरें कि यह मसाला सारी तोरइयों में भर जाय.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हीग डाल दें. अब मसाले भरी तोरइयों को तेल में लगा दें और 5 मिनिट ढक कर पकालें. ढक्कन खोले, तोरइयों को चिमटे की सहायता से पलटें. 2 मिनिट और ढककर पकालें. अब ढक्कन खोलकर देखें कि बीच में रखी तोरई पक गयीं हैं, यदि नहीं पकी हों तो पलट कर 1-2 मिनिट और पकालें. पकी हुई तोरई बाउल में निकाल कर रखें, और किनारे लगी हुई तोरइयों को बीच में कर दें. 1-2 मिनिट तक पलट कर पकायें और बाउल में निकाल लें.

भरवां तोरई तैयार है. अब आप भरवां तोरई (stuffed Torai) परांठे, नान और चपाती किसी के साथ खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

shilpa on 21 August, 2008 06:14:56
avatar
i think this is a very nice recipe. shall try it out today

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00