Home | सब्जियां | सब्जी-भरवां | भरवां करेले (stuffed karela)

भरवां करेले (stuffed karela)

image भरवां करेले (stuffed karela)

करेले अपने कड़वेपन के कारण कुछ लोगों को पसन्द नहीं आते. लेकिन भरवां करेले (Stuffed Karela Recipe)ब हुत ही स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें बनाकर एक सप्ताह तक रख सकते है. यह जल्दी खराब नही होते. आईये हम आज भरवां करेले (Stuffed Bittergourd Recipe) बनायें. इसे बनाने में करीब 40 मिनिट लग जायेंगे.

आवश्यक सामग्री

  • करेले ( छोटे छोटे ) ——– 10 या 400 ग्राम
  • तेल ——– 4 टेबिल स्पून
  • हींग ——– 1 पिन्च
  • जीरा ——– आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर ——– आधा छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर ——– 2 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर ——— 2 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर ——— 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर ——— आधा छोटी चम्मच
  • नमक ——— 1 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )

विधि
करेलों को अच्छी तरह धो लीजिये. चाकू की सहायता से खुरच कर छील लीजिये. छिले हुये करेले दुबारा धो लें. छीलन में छोटी आधा चम्मच नमक डाल कर 15 मिनिट के लिये रख दें.

करेले को साइड से काटें लेकिन उसका दूसरा साइड जुड़ा रहे. अब चाकू की सहायता से करेले के अन्दर से आधा गूदा प्लेट में निकाल लें. सारे करेले इसी तरह तैयार कर लें.

अब छीलन को पानी से अच्छी तरह 2-3 बार धो कर पानी को निचोड़ लें. अब छोटी कढ़ाई में 1 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डल दें, जीरा भुनने के बाद ,हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर सोंफ पाउडर डालें. 2 - 3 बार चमचे से चलाकर भूनें, अब इस मसाले में करेले से निकला हुआ गूदा, छीलन, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दें. अब इस सारे मसाले को चमचे से चलाकर 6-7 मिनिट तक भूनें. यह भुना हुआ मसाला हम करेलों में भरेंगे.

एक एक करेले में मसाला दबा दबा कर भरें. सारे करेलों में मसाला भर लें.

कढ़ाई में 3 टेबिल स्पून तेल डाल करे गरम करें. मसाले भरे हुये करेले तेल मे लगायें और ढक्कन से ढक
कर 6 -7 मिनिट तक पकायें, ढक्कन खोलें, करेलों को पलटें और अब दुबारा ढक दें, फिर से 5- 6 मिनिट तक करेले पकायें, ढक्कन खोलें और करेलों को देखें जिस सतह पर वे न सिके हो उसे नीचे की तरफ करके सेकें. भरवां करेले तैयार हैं.

करेलों को प्लेट या बाउल में निकाल लीजिये.

भरवां करेले (stuffed karele) तैयार हैं. आप इन्हैं पूरी, परांठे और चपाती किसे के भी साथ परोसिये और खाइये. यदि आप कहीं यात्रा पर निकल रहे हों तो भरवां करेले (Bitter Melon), पूरी के साथ ले जाना न भूलें.

आप सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं तो करेले सरसों के तेल में ही बनाईये.  सरसों के तेल से बने करेले और भी अधिक स्वादिष्ट होते हैं

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (5 मिले):

sonali on 08 April, 2008 12:19:41
avatar
karela recipe is really good and seems to be very tasty i never tried this method of cooking karela i used to make it by fring in besan and otherwise bhujiya.. can i use onion in place of hing..
निशा मधुलिका on 09 April, 2008 06:03:10
avatar
सोनाली, आप करेले में हींग नहीं डालना चाहती है, तो मत डालिये, लेकिन इसमें प्याज मत डालिये. भंरवा करेले बिना हींग और प्याज के बहुत अच्छे लगेंगे.
sonali on 10 April, 2008 05:27:52
avatar
thank u nisha ji pls share masalewale karele recipe with us..
SONALI on 16 April, 2008 01:13:02
avatar
nisha ji.. i made karele as you describe here and got tasty karele out of it but the problem i faced was the karelas got open when i dropped it into the heat oil and the masala mixed in the oil.. can u tell me why did this happen should i had to tied it with thread or anything else i did worng pls do reply me so that i dont repeat the mistake in future..
sharlin kuar on 16 June, 2008 03:06:00
avatar
karele ka bharwa mujhe bahoot hi jayada pasand hai

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
3.67