भरवां भिन्डी (Stuffed Bhindi Recipe)
सूखी सब्ज़ियों में भरवां सब्ज़िया सभी को पसन्द आती हैं. मेरे परिवार में भरवां भिन्डी (Stuffed Bhindi) बहुत पसन्द की जाती है. तो आज हम भरवां भिन्डी (Stuffed Ladyfingers) ही बनायेंगे. लगने वाला समय: 20 मिनिट चार लोगों के लिये.
विधिभिन्डी ——- 350 ग्राम ( मीडियम आकार की मुलायम भिन्डी )
तेल ——- 2 1/2 टेबिल स्पून
सौंफ पाउडर ——- 2 छोटी चम्मच
धनियां पाउडर ——- 2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर —— आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर —— आधा छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर —— आधा छोटी चम्मच
गरम मसाला —— एक चौथाई छोटी चम्मच
अदरक —— 1इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लें या एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट लें )
हींग —— 1 चुटकी
नमक ——- स्वादानुसार ( आधी छोटी चम्मच )
विधि
भिन्डियों को अच्छी तरह धो लें. अब भिन्डियों के दोनों तरफ के डन्ठल काट दें, और उन्है इस तरह काटें कि वे एक ओर से जुड़ी रहें.
हींग को छोड़कर, सारे मसाले प्लेट में निकाल कर मिलालें. इस मसालें में 2 छोटी चम्मच तेल मिला लें. अब इस मसाले को थोड़ा थोड़ा भिन्डियों में भरें ( मसाला इस हिसाब से भरें कि सारी भिन्डियां भर जायें ).
कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करें. हींग डाल दें. अब इस तेल में मसाले भरी भिन्डी लगा दें. 5 मिनिट ढककर पकायें. ढक्कन खोलें, भिन्डियों को पलट दें, 2-3 मिनिट और ढककर पकायें. भिन्डियों को खोलें और पलट कर 2 - 3 मिनिट बिना ढक्कन के ही पकायें. भरवां भिन्डियां बन चुकी हैं.
भरवां भिन्डियों को बाउल में निकाल लीजिये, और परांठे, नान या चपाती के साथ खाइये.
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
- बीन्स आलू की सब्जी ( Aloo beans recipe)
- मूंगफली का हलवा (Groundnut Halwa)
- कमल ककड़ी का अचार Lotus Stem Pickle Recipe
- अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle Recipe)
- आर्ट आफ रीडिंग (Art of Reading) में मोहनथाल की आडियो प्रस्तुति
- मोहन थाल Mohan Thal Recipe
- Papdi Chat Recipe - पपड़ी चाट
- साबूदाने की खीर Sabudane ki kheer
- Lauki Mix Dal Cheela - दाल लौकी चीला
- THANDAI Recipe - ठंडाई
- Papaya shake -पपीता शेक
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (1 मिले):
आपका क्या कहना है?