भरवां परवल (Stuffed Parwal Recipe)
भरवां सब्ज़ी साधारण तरीके से बनी सब्जियों से अधिक पसन्द की जाती हैं आईये आज हम भरवां परवल की सब्जी (Stuffed Parwal) बनाये
आवश्यक सामग्री
- हरे मुलायम परवल ----- 300 ग्राम ( 10-12 )
- तेल --------- 2 टेबिल स्पून
- जीरा --------- आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च --------- 2-3 ( बारीक कटी हुई )
- हल्दी पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर ---------- एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च ---------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर ---------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ---------- एक चौथाई छोटी चम्मच
- आलू --------- 2 मीडियम ( उबले हुये )
- काजू --------- 7-8 ( एक काजू को 8 टुकड़ों ) में काट लें )
- किसमिस --------- 15 - 20
- हरा धनियां --------- 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
- नमक -------- स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
विधि
परवल को छील लें और दोनों तरफ के डंठल काट लें. छिले हुये परवलों को अच्छी तरह साफ पानी में धो लें. अब इन परवलों को लम्बाई में एक तरफ से काटें, और दूसरी तरफ जुड़ा रहने दें. चाकू की सहायता से परवल के अन्दर से गूदा निकाल कर प्लेट में रख लें, और परवल दूसरी प्लेट में रख लें. आलू छील कर बारीक तोड़्कर एक प्लेट में रख लें.
एक कढ़ाई में आधा टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, धनियां पाउडर, और इसके बाद परवल का गूदा डाल कर 2 मिनिट तक भूनें, अब मसलें हुये आलू, लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डाल कर सबको अच्छी तरह मिला कर 3-4 मिनिट तक भून लें. गैस बन्द कर दें. यह परवल के अन्दर भरने के लिये पिठ्ठी है.
पिठ्ठी के ठंडा होने के बाद उसमें हरा धनियां, काजू और किसमिस मिला लें. अब एक परवल उठायें, उसे खोले और उसमें अच्छी तरह दबा कर मसाला भर दें इसे प्लेट में रख लें, अब दूसरा, सारे परवल में यह मसाला भर लें. सारे परवल भरकर तैयार हैं.
भरे हुये परवल पकाने के लिये. कढ़ाई में 1 1/2 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करें. ( गैस धीमी कर दें ) गरम तेल में परवल अच्छी तरह से लगा दे, और ढककर 5-6 मिनिट के लिये पकने दें.
अब कढ़ाई का ढक्कन खोलें और परवलों को चिमटे की सहायता से पलट कर दुबारा 5 मिनिट के लिये ढककर धीमी गैस पर पकने दें. अब कढ़ाई का ढक्कन खोल कर बीच से जो परवल पक गये हैं वे प्लेट में निकाल कर रखें, और किनारे वाले परवल बीच में कर दें. ये परवल 2-3 मिनिट में पक जायेंगे अब उन्हैं भी प्लेट में निकाल लें.
आपकी भरवां परवल की सब्जी (Stuffed Parwal) तैयार है. सब्जी के उपर हरा धनियां डाल कर सजायें, और परांठे, चपाती या नान के साथ परोंसे और खाइये.
समय: 40 मिनिट
चार लोगों के लिये
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (2 मिले):
Pl join the group:Das
आपका क्या कहना है?