Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | पत्तागोभी आलू की सब्जी (Patta Gobhi Aloo ki sabzi)

पत्तागोभी आलू की सब्जी (Patta Gobhi Aloo ki sabzi)

image पत्तागोभी आलू की सब्जी (Patta Gobhi Aloo ki sabzi)

पत्तागोभी आलू (Bund Gobhi Aloo Ki Subji ) की सब्जी उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. पत्ते गोभी के सीजन में मेरे यहां तो यह लगभग सप्ताह में एक बार तो बन ही जाती है. इसे बनाने का तरीका एकदम आसान है. तो चलिये आज बनाते हैं पत्तागोभी आलू की सब्जी. चार लोगों के लिये. बनाने में करीब 20 मिनिट लग जायेंगे.

आवश्यक सामग्री
  • पत्तागोभी ———– 250 ग्राम
  • आलू ———- 250 ग्राम
  • तेल ———- 11/2 टेबिल स्पून
  • हींग ———- 1 पिन्च
  • जीरा ———- आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च ———- 2-3 ( बारीक कटी हुई )
  • अदरक ———- 1 इन्च लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
  • हल्दी पाउडर ———– एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर ———– 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर ———– एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर ———– एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ———— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक ———— स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
  • हरा धनियाँ ———— एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि
आलू को छील कर धो लें और पत्तागोभी के ऊपर के 2 पत्ते हटा कर धो लें. पत्तागोभी को बारीक काट लें और आलुओं को इस तरह काटें कि एक आलू के 8 टुकड़े करें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हीग डाल दें इसके बाद जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनियाँ पाउडर डाल दें. चमचे से चलायें अब आलू, पत्तागोभी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दें. चमचे से चला कर 1-2 मिनिट तक आलू और पत्तागोभी को भूनें. 2 टेबिल स्पून पानी डालें और ढक कर धीमी गैस पर 7-8 मिनिट तक पकायें.

ढक्कन खोलें और सब्जी को चमचे से चलायें, आलू के टुकड़ों को चमचे से दबाकर देखें यदि वह दब जाता है तो सब्जी पक गई है, यदि नहीं, तो सब्जी को दुबारा ढक कर 5 - 6 मिनिट के लिये रख दें. गैस धीमी ही रखें.

ढक्कन खोलें, अब आप देखेंगे कि सब्जी बन चुकी है. अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियाँ डाल मिला दीजिये.

सब्जी (Patta Gobhi aur Aloo ki Sabji) को बाउल में निकाल लें. चपाती या पराठे के साथ परोसिये और खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (4 मिले):

Savita Rani on 24 February, 2008 09:40:51
avatar
Good One
sangita on 01 April, 2008 04:47:40
avatar
it's really nice.
gyaneshwar on 12 April, 2008 12:31:21
avatar
Its Good & Easy Recepi Sooooooooo
Nice
Thank's
madhulika on 02 May, 2008 03:14:15
avatar
nisha, your site is very helpful. i love eating vegetables though i am a non-vegetarian and your site has provided me with lots of easy & delicious recipes, thanks.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
2.50