Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | Paneer Bhurji Recipe - पनीर भुजिया

Paneer Bhurji Recipe - पनीर भुजिया

Font size: Decrease font Enlarge font
image Paneer Bhurji Recipe - पनीर भुजिया

पनीर भुजिया बनाने में जितनी आसान है खाने में उतनी स्वादिष्ट. इसे आप खाने के साथ अतिरिक्त सब्जी की तरह भी परोस सकते हैं. आईये आज पनीर भुरजी (Paneer Bhurjee) बनाये.

Paneer Bhurji Recipe, Paneer Burji Receipe, Paneer Bhurjee,  Stir-fried Paneer, Scrambled Paneer, How To Make Paneer Bhurji

आवश्यक सामग्री

  • पनीर - 250 ग्राम
  • घी या तेल - 1 टेबल स्पून
  • जीरा - एक चौथाइ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 2 - 3 पिंच
  • हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ)
  • मटर - आधा कटोरी (छिली हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 छोटी ( छोटी छोटी कटी हुई)
  • टमाटर - 1 (छोटा कटा हुआ)  
  • गरम मसाला - 1/6 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि
paneer_bhurji_2_319640761.jpgताजी पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. सभी हमने सब्जियां धोकर पहले से काट कर तैयार करली हैं.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये.  गरम घी में जीरा डाल कर भुनने दीजिये,  हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक डाल कर 1 मिनिट भून लीजिये,
 
मसाले में मटर के दाने डालकर, 2 मिनिट तक भूनिये, अब शिमला मिर्च डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये.  टमाटर डाल कर 1 मिनिट तक चला कर भूनिये, पनीर, नमक और गरम मसाला डाल कर, सब्जियां और पनीर को अच्छी तरह मिला दीजिये.

आपकी पनीर भुजिया तैयार है.  पनीर भुजिया को प्याले में निकालिये, और ऊपर से हरा धनियां डालकर सजाइये. गरम परांठे या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

Comments (6 posted):

Laxmi on 02 April, 2009 06:15:42
avatar
As a south Indian I am fond of North Indian Veg Dishes. I got a such a good collection from your sight which is simple and elegant. Thanks a ton!!!!!!!
khushboo on 20 May, 2009 02:21:19
avatar
bahut hi achhi receipe hai..
mere ghar mein sabko ye bahut pasand hai.. dhanywad.
kusum on 18 September, 2009 04:55:36
avatar
hello nish ji,
please send me this recipe on my email id. its a request.
thanks
Prem on 07 November, 2009 05:29:59
avatar
All the very nice recipe and i like all bcz i enjoy to eat and make food thanks nishaji.
deepti gupta on 11 December, 2009 03:26:34
avatar
nisha ji,
very good recipy.
thanks a lot
Priya Sharma on 17 February, 2010 02:25:08
avatar
Thanks Nisha ji..maine aapki ye recipe try ki thi..mere husband ko bahut achi lagi..

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
3.08
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 352
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.