पालक आलू भुजिया (palak aloo bhujia)
पालक में निहित आइरन और मिनरल्स होने के कारण स्वास्थ्य के लिये बहुत ही लाभकारी है. आप पालक को किसी भी तरह पकाकर खायें. पालक आलू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम पालक आलू की सब्जी (palak aloo bhujia) बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री
- पालक - 500 ग्राम
- आलू - 250 ग्राम
- तेल - 1 या 1, 1/2 टेबिल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 ( बारीक काट लें )
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
विधि
पालक को साफ करें, और डंडियां तोड़कर हटा कर, 2 बार साफ पानी से धो लें, चलनी में या थाली में तिरछा रखकर पानी निकाल दें. आलू को छील कर धो लें.
आलू और पालक को काट लें.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और हरीमिर्च डालें. मसाले को चमचे से चलायें. अब आलू, पालक, लाल मिर्च और नमक डाल कर सब्जी को चमचे से चला कर 2 - 3 मिनिट तक भूनें.
सब्जी को ढककर 7-8 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. ढक्क्न खोलकर सब्जी को चलायें, और आलू को तोड़ कर देखें. अभी सब्जी नहीं पकी है. सब्जी को फिर से ढककर 6-7 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकायें. अब आप ढक्कन खोलेंगे, तो देखेंगे कि आलू नरम हो गये हैं. अगर आप को सब्जी में पानी दिखे ( पालक में पानी की मात्रा अधिक होती है,जो सब्जी पकने पर निकलती है ) तो सब्जी बिना ढके, तेज गैस पर 3-4 मिनिट तक पकायें. आपकी पालक आलू की सब्जी तैयार है.
सब्जी को बाउल में निकालें, और गरमा गरम पालक आलू की सब्जी, परांठे, नान और चपाती के साथ परोसें और खायें.
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
- दही की लस्सी (Curd Shake )
- आलू करी - Aloo Curry
- आलू की कचौड़ी - Aloo Kachori Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (0 मिले):
आपका क्या कहना है?