सूखी मूंग दाल – Sookhi Moong Dal Recipe
Latest Video at YouTube Channel

मूंग की दाल तरी वाली तो बहुत ही स्वादिष्ट बनती है लेकिन सूखी मूंग की दाल भी बड़ी स्वादिष्ट बनती है. दाल के अलग स्वाद के लिये कभी सूखी मूंग की दाल बना कर देखिये,
सूखी मूंग दाल - Moong Dal Stir Fry आप अपने बच्चों के छोटे से टिफिन में स्कूल के लन्च के लिये बना कर रोटी या परांठे के साथ रख कर दे सकती हैं, तो आइये आज हम सूखी मूंग दाल बनायें.
आवश्यक सामग्री Ingredients for Moon Dal Stiry Fry
- धुली मूंग की दाल - 200 ग्राम (1 कप)
- रिफाइन्ड या घी - 3-4 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1 -2 पिंच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच ( यदि आप तीखा पसन्द करते हैं)
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- नीबू - 1 छोटे आकार का
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Moon Dal Stiry Fry
मूंग की दाल को साफ कीजिये और 2 बार धो लीजिये. हरी मिर्च को धोइये, डंठल तोड़िये और बारीक काट लीजिये. अदरक छीलिये, धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये.
मूंग दाल को एक कप पानी के साथ कुकर में डालिये, आधा छोटी चम्मच नमक और हल्दी पाउडर डाल दीजिये. कुकर बन्द कीजिये. दाल को एक सीटी आने तक उबाल लीजिये. आग बन्द कीजिये और 2-3 मिनिट बाद कुकर से प्रेसर निकाल दीजिये और कुकर का ढक्कन खोल दीजिये, दाल ज्यादा नहीं गलनी चाहिये. दाल में यदि पानी दिख रहा है तो उसे छान कर निकाल दीजिये.
कढ़ाई में रिफाइन्ड तेल या घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में जीरा और हींग डालिये, जीरा तड़कने पर धनियां पाउडर, कटे हुयी हरी मिर्च और अदरक डालिये, 1-2 मिनिट भूनिये, बचा हुआ नमक भी डाल दीजिये, मिलाइये, उबली हुई दाल डालकर चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक दाल को भूनिये. आग बन्द कर दीजिये नीबू का रस और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
मूंग की सूखी दाल तैयार है, मूंग कि सूखी दाल को प्याले में निकालिये और चपाती या परांठे या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Latest Questions
-
By mann bose, 22 May, 2013
-
By Anuradha Agarwal, 22 May, 2013
-
By ashi, 22 May, 2013
-
By abhinandanchoubey, 22 May, 2013
-
By rajiv kumar, 22 May, 2013
-
By payal, 22 May, 2013
-
By POOJA, 22 May, 2013
-
By shallu singla, 22 May, 2013
-
By vishwanath prasad sinha, 22 May, 2013
-
By Anju, 22 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 16:
निशा: तनु, एक साल के बच्चे को, नमकीन दलिया, मीठा दलिया, खिचड़ी, दाल चावल, सूजी की खीर बनाकर. दाल भिगोकर छोटा चीला बनाकर और दाल पिलाइये, कोई भी सब्जी हल्के नमक और घी के साथ बनाकर खिलाइये. बच्चे को अपने खाने से थोड़ा थोड़ा जरूर खिलाते रहिये. दूध बच्चे को हमेशा फुल क्रीम ही पिलाइये.
निशा: खुशबू, अपनी बेटी को दुध पिलाने में के बीच में 4 घंटे का अन्तर रखिये, दूध में बोर्नबिटा या चकलेटा पाउडर कुछ थोड़ा सा मिलाइये और पिला कर देखिये, हो सकता है स्वाद बदलने से वह दूध पीने लगे. आप इसके लिये बच्चों के डाक्टर से भी सलाह ले सकती हैं.
निशा: नव, स्वीट कार्न अलग तरह की बैरायटी के बिना पकी मक्का के दाने हैं.
I tried this dish today .. but it turned to be too dry and sort of mushy .. please let me know what went wrong ..
many thanks in advance for your answer !
निशा: श्रुति, दाल में पानी कम हो गया हो और दाल ज्यादा उबाल दी है.
निशा: अमृता, जी हां आप को जो पसन्द हो डाल सकती हैं.
निशा: चंद्रा, मैं लिखने की कोशिश करूगी.
apka rasoi sikhaney ka dang bahut hi pyara hia.
निशा: सरोज, पापड़ खार से बड़े बड़े किराना स्टोर पर मिल जाता है, सफेद कलर का जमा हुआ नरम पदार्थ होता है, जिसे आसानी से तोड़ा जा सकता है, इससे पापड़ में खारा स्वाद आता है और पापड़ सोफ्ट बनते हैं.
निशा: रूपल, ग्रेन्स अंकुरित करने के लिये लेख वेवसाइट पर उपलब्ध है, इसके लिये लिंक निम्न है.
http://nishamadhulika.com/misc/how-to-sprout-lentils.html
निशा: पूजा, बेबी को जो पसन्द है, वह उसे बनाकर दीजिये, दूध में सूजी की खीर बनाकर खिला सकती हैं, फ्रूट का पल्प दीजिये, खिचड़ी में गेंहूं का दलिया भून कर, थोड़ा साबूदाना, चावल और मूंग दाल बराबर मात्रा में ले लीजिये, और उससे खिचड़ी बनाइये ये खिचड़ी बेबी के लिये हैल्दी है, धन्यवाद.
2 moolie washed and grated (for example grated carrots for halwa ), 1 chopped tomatoes, ginger grated 1tsp., 2-3tbs oil, 1tsp cumin seeds, lemon juice (from half lemon), red chili 1-2tsp, dhaniya powder 1tsp, haldi1/2tsp., salt to taste, cilantro for garnish. After popping the cumin seeds in oil, put grated moolie,tomatoes, ginger, lemon juice and all the masalas in same time. cook it in low to medium heat for 5-10min or till it gets tender. garnish it with cilantro and eat with Roti or Parantha with yogurt. You can change the masalas Quantities and add onion, garlic too. I just wanted to share it to you. i am learning a lot from u. Pls. pardon me for any mistakes.
Meenakshi Bhatt
निशा: धन्यवाद मीनाक्षी जी
I prepared this recipe. It came out very well. Thank you for sharing this tasty, delicious and healthy recipe.
निशा: शारदा, बहुत बहुत धन्यवाद.