Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | मूँगदाल, मूली के पत्ते की भुजिया (Mooli Patte ki Bhujiya)

मूँगदाल, मूली के पत्ते की भुजिया (Mooli Patte ki Bhujiya)

image मूँगदाल, मूली के पत्ते की भुजिया (Mooli Patte ki Bhujiya)

स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना तो सभी पसन्द करते हैं, और मूंगदाल, मूली के पत्ते की भुजियाँ (moong dal - Mooli Patte ki Bhujiya) में दोनों गुण है. बनाना भी आसान है. तो क्यों न आज हम मूंगदाल, मूली के पत्ते की भुजिया ही बना लें.

आवश्यक सामग्री

  • मूंगदाल ——– 50 ग्राम या आधा छोटी कटोरी
  • मूली के पत्ते ——– 1 किग्रा. मूली ताजे पत्तों बालीं ( मूली सलाद में प्रयोग करें और पत्तौ की भुजिया )
  • तेल ——– तेल 1 टेबिल स्पून
  • हींग ——– 1-2 पिन्च
  • जीरा ——– आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी ——– एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च ——– 1 या 2 बारीक काटी हुई

विधि
मूंगदाल को एक घंटे पहले पानी में भिगोने रख दें.

मूली के पत्तों को साफ करलें उसमें से मोटी मोटी डंठलें निकाल दें और हरे हरे मुलायम पत्ते सब्जी के लिये रख लें. इन पत्तों को साफ पानी में अच्छी तरह 2 बार धो लें. पत्तों को चलनी में रखें या प्लेट में तिरछा करके ताकि उसका पानी निकल जाय. अब पत्तों को बारीक काट लें.

अब कढ़ाई में तेल गरम करें. तेल में हींग और जीरा डाल दें, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, हल्दी डाले चमचे से चलायें और अब भीगी हुई दाल और मूली के पत्ते डाल दें, नमक डाल कर अच्छी तरह चला दें.
1-2 टेबिल स्पून पानी डालें और ढक दें. धीमी गैस पर पकने दें. तीन चार मिनिट बाद चलाते रहें, करीब 15 - 16 मिनिट में सब्जी बन कर तैयार हो जायेगी. आप दाल और पत्तों को दबा कर देखेंगे तो वह मुलायम हो गये हैं. अगर आपको सब्जी में पानी दिखे तो तेज गैस करके उसे जला दें.

मूँगदाल, मूली के पत्ते की भुजिया (moong dal - Mooli Patte ki Bhujiya) तैयार हो गई है. आप इसे पराठे या चपाती के साथ खाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00