Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | कटहल की सब्जी (Kathal Recipe - Jackfruit fry)

कटहल की सब्जी (Kathal Recipe - Jackfruit fry)

image Kathal Recipe - Jackfruit fry

क्या आप कटहल (Jackfruit ) की सब्ज़ी पसंद करते हैं? कटहल को काटने में ही थोड़ी दिक्कत होती है पर इसे बनाना बड़ा आसान है. आईये आज कटहल की सब्ज़ी (katahal ki Sabzi) बनायें

आवश्यक सामग्री

  • कटहल --------- 250 ग्राम
  • तेल -------- 2 टेबिल स्पून
  • हींग -------- 1-2 पिंच
  • जीरा -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर -------- एक छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च -------- 2 ( बारीक कटी हुई )
  • अदरक -------- 1इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
  • लाल मिर्च -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक -------- स्वादानुसार
  • गरम मसाला -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां -------- एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि
कटहल बाजार से लाते समय सब्जी वाले से उसका मोटा छिलका अवश्य उतरवा लीजिये. कटहल को काटने से पहले अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा लीजिये. कटहल को धो कर बारीक काट लीजिये. अगर कटहल में पके हुये बीज हैं, तो बीजों का छिलका छीलकर उन्हैं भी काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा भूनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दें. मसाले को चमचे से चलायें और अब इस मसाले में कटहल, नमक, लाल मिर्च डाल कर कटहल को चमचे से चला चला कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. 2 टेबिल स्पून पानी डाल कर सब्जी को ढक कर धीमी गैस पर पकने दें.

7-8 मिनिट बाद सब्जी को खोल कर देखें और चमचे से चलादें, अगर आप महसूस करें कि सब्जी में पानी कम हो रहा है, तो 1 टेबिल स्पून पानी डाल दें और ढक कर धीमी गैस पर 5 - 6 मिनिट तक पकाने दें. अब सब्जी को खोलकर देखें कटहल के टुकड़े नरम हो गये हैं. सब्जी में अमचूर पाउडर और गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह मिला दें. आपकी कटहल की सब्जी तैयार है .

कटहल की सब्जी (Jackfruit fry) को बाउल में निकाल लें और हरा धनियां ऊपर से डालकर सजायें. गरमा गरम कटहल की सब्जी परांठे, चपाती या नान के साथ खाइये,

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (2 मिले):

ashish on 07 January, 2008 12:03:54
avatar
देखिए मुंबई में मैं अकेला रहता है और घर गैस भी नहीं ली है, और अब तो कटहल की सब्‍जी भी खानी पड़ेगी, बताईए क्‍हां खाऊं
अनुनाद on 07 January, 2008 12:52:43
avatar
अनुनाद


बहुत अच्छा ! कटहल की शब्जी मेरी भी प्रिय शब्जी है। आपका विधि-वर्णन बहुत ही अच्छा है। साधुवाद!

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.67