Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | Karela Fry Recipe करेले फ्राई

Karela Fry Recipe करेले फ्राई

image करेले फ्राई (Karela Fry)

करेले नाम से ही लगता है कड़वे हैं , लेकिन सब्जी (Masaledar Karele) बनने के बाद इनकी कड़वाहट नहीं बचती. बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. अगर आपको यात्रा करनी है और खाना ले जाना है तो पूरी के साथ करेले ले जाइये. यह 3- 4 दिन तक बिना फ्रिज के रखे जा सकते हैं चलिये फिर बना कर देखते हैं

आवश्यक सामग्री - चार लोगों के लिये

  • करेले ( लम्बी बैरायटी के ) ——— 300 ग्राम या 3-4
  • तेल ——— 3 टेबिल स्पून
  • हींग पाउडर ——— 1-2 पिन्च
  • जीरा ——— आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी ———- आधा छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर ———- एक छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर ———– एक छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर ———– 3/4 छोटी चम्मच ( एक चम्मच से थोड़ी कम )
  • हरी मिर्च ———– 4-5 लम्बाई में दो टुकडों में काट लें
  • नमक ———– 3/4 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )

विधि

करेलों को अच्छी तरह धो लें. अब करेलों को गोल गोल पतले टुकड़ों में काट लें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. अब हींग पाउडर और जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर. सौंफ पाउडर औ डाल कर चलायें और अब करेले, नमक और अमचूर पाउडर डाल दें. कलछी से चलाकर भूनें.

गैस धीमी कर दें और करेलों को ढक दें. 2-3 मिनिट तक पकायें. ढक्कन खोल दें, करेले थोड़े नरम हो गये है. अब तेज गैस पर 2-3 मिनिट कलछी से चलाकर भून लें . करेले बन कर तैयार हो चुके हैं.

करेलौं को प्लेट में निकाल लें और चपाती, पराठे और दाल चावल के साथ खाइये

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (2 मिले):

jasbir on 23 September, 2008 03:44:11
avatar
i tried this but it was bitter in taste. can u tell me why it is so? now what should i do to make better next time.
निशा मधुलिका on 23 September, 2008 07:40:57
avatar
जसबीर, करेले की कुछ किस्में ज्यादा कड़बी होती है. आप करेले को काट कर एक छोटी चम्मच नमक मिला दीजिये और आधा घंटे रखे रहने दीजिये,इसके बाद करेले को 2 बार अच्छी तरह धोइये और उपरोक्त तरीके से बना लीजिये.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
3.60