Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | ककोरे की सब्जी (Kakora Recipe)

ककोरे की सब्जी (Kakora Recipe)

image

ककोरे की सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट बनती है, और अब अक्टूबर के महीने में बाजार में ककोरे आने शूरू हो गये हैं. बाजार में ककोरे 2 तरह के मिलते हैं, छोटी साइज के ककोरे और बड़े आकार की किस्म के .

 दोनों तरह के ककोरे एक ही तरीके से बनाये जाते है, लेकिन छोटी आकार के ककोरे अधिक स्वादिष्ट होते हैं.  तो आइये आज हम छोटे ककोरे की सब्जी बनायें. 

आवश्यक सामग्री

  • ककोरे - 250 ग्राम
  • तेल - 1 1/2 टेबिल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • धनियां पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/6 छोटी चम्मच

विधि
Kakora is used for vegetarian recipiesककोरों को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर, चार टुकड़े करते हुये काट लीजिये.

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालकर भूनिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, और धनियां पाउडर डालिये, कटे हुये ककोरे, नमक, लालमिर्च पाउडर और अमचूर डाल कर, तेज गैस पर ककोरों को भूनिये. ककोरे बनाते समय, गैस तेज रखें, थोड़ी देर में ककोरे चमचे से चला चला कर भूनते रहें. 6-8 मिनिट में ककोरे बन कर तैयार हो जायेंगे, सब्जी में गरम मसाला डालकर 1-2 मिनिट भूनिये.

ककोरे की कुरकुरी सब्जी तैयार है. सब्जी को कटोरे में निकालिये, और गरमा गरम परांठे या चपाती के साथ खाइये.
चार लोगों के लिये
समय- 15 मिनिट

विशेष: टैक्स एवं वित्त प्रबंध पर टैक्सबाबा का नया ब्लाग कैफे91 आया है, क्या आपने देखा?

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |
Muhurtha Explorer

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

alpana on 22 November, 2008 12:56:17
avatar
oho.. inka naam kakora hai??pahli baar parichay hua is sabzi sey--dhnywaad

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
Daily Astrology Explorer
अपनी रेटिंग दीजिये
4.67