Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | कद्दू की सब्जी Kaddu (Pumpkin) ki Sabzi

कद्दू की सब्जी Kaddu (Pumpkin) ki Sabzi

image कद्दू की सब्जी (Pumpkin Recipe)

कद्दू की सब्जी (kashiphal recipe) कुछ लोग नहीं पसन्द करते हों, लेकिन कद्दू को अगर आप इस तरीके से बनायें तो आप अवश्य पसन्द करेंगे. उत्तर प्रदेश में कद्दू की सब्जी (Pumpkin dry curry) पूरी के साथ बनाई जाती है, और यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइये आज कद्दू की सब्जी (Kaddu Recipe ) बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • कद्दू --------- 500 ग्राम ( हरा कद्दू )
  • तेल --------- 1 टेबिल स्पून
  • हींग --------- 1 पिंच
  • मैंथी दाना --------- 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च --------- 2 ( बारीक कटी हूई )
  • अदरक --------- 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक काट लें या कद्दूकस करलें )
  • हल्दी पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर --------- एक छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर ---------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक ---------- स्वादानुसार ( आधी छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां ---------- एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि

कद्दू से बीज और गूदा निकाल कर आधा इंच मोटे टुकड़ों में काट कर अच्छी तरह धो लें.

kaddu_ki_sabzi_2_725409469.jpgकढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और मैथी दाना डाल दें. मैथी दाना ब्राउन होने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. चमचे से मसाले को चलादें और अब कद्दू डाल और नमक डाल दें. चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक भूनें. कद्दू की सब्जी को ढककर 6-7 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें ( धीमी गैस पर पकाई गई सब्जी का स्वाद अच्छा होता है ). सब्जी को ढक्कन खोल कर चलादें. यदि कद्दू नही पका है तो 2-3 मिनिट के लिये ढककर फिर से पकने दें.

आपकी कद्दू की सब्जी बन चुकी है. गैस बन्द कर दें. सब्जी का ढक्कन खोल कर अमचूर पाउडर और हरा धनियां मिला दें

सब्जी को बाउल में निकाल लें. कद्दू की सब्जी गरमा गरम पूरी और परांठे के साथ परोसें और खायें

विशेष
बहुत से लोग खट्टा मीठा कद्दू खाना पसन्द करते हैं, अगर आपको भी खट्टा मीठा स्वाद पसन्द है, तो कद्दू की सब्जी बनाने के लिये पीला कद्दू लें. सारे मसाले उसी तरह डालने हैं. सिर्फ एक चौथाई अमचूर पाउडर की जगह आधा चम्मच अमचूर पाउडर और 2 छोटी चम्मच चीनी डालें और सब्जी को 2-3 मिनिट तक पकायें. आपके लिये खट्टा मीठा कद्दू तैयार है.

चार लोगों के लिये. समय 20 मिनिट

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (4 मिले):

sonali on 04 April, 2008 04:16:35
avatar
hello nisha ji how r you today? i tried this recipe today at morning and it was really very tasty i must say.. everyone in my family liked it.. thanks a lot. but one thing i faced that the kadhu was mashed and no pieces left it was mashed like stuffed material otherwise it was good and very tasty.
निशा मधुलिका on 05 April, 2008 12:39:35
avatar
सोनाली जी, पानी कम डालिये, सब्जी धीमी गैस पर पकाइये. सब्जी के टुकड़े साबूत दिखाई देगें. वैसे काफी लोग मैस्ड कद्दू ही पसन्द करते हैं.
farhat on 13 April, 2008 12:01:28
avatar
nisha ji,this is very delicious dish.all family members liked it.thankes to given us this reciepe.I want more reciepes of traditional curries.
archna on 07 July, 2008 02:23:00
avatar
I liked this recepie very much,Thnak to you and your website.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.67