कड़ाई पनीर (Kadhai Paneer Receipe)
पनीर तो पनीर है, एकदम लाज़बाब. कढ़ाई पनीर (Kadhai Paneer) के क्या कहने! आईये हम आज कढ़ाई पनीर बनायें.
आवश्यक सामग्री
- पनीर - 250 ग्राम
- शिमला मिर्च - 2-3
- टमाटर - 2-3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- रिफाइन्ड तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (कतरा हुआ)
विधि
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. शिमला मिर्च धो लीजिये, बीज निकाल कर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. टमाटर धो लीजिये और छोटे छोटे टुकडों में काट लीजिये. हरी मिर्च डंठल तोड़ये, धोइये और बारीक काट लीजिये, अदरक छीलिये, धोइये और कद्दुकस कर लीजिये या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में मक्खन डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में जीरा डाल कर भूनिये, इसमें हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर, कटे हुये टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालिये चमचे से चला कर 1 मिनिट तक भूनिये, और ढककर, धीमी आग पर 3 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, टमाटर को चमचे से मैस कर लीजिये.
टमाटर में, कटे हुये शिमला मिर्च डालकर मिला दीजिये, और ढककर, धीमी आग पर 4 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये, शिमला मिर्च हल्के नरम हो गये हैं.
अब पनीर के टुकड़े, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर चमचे से चलाते हुये 1-2 मिनिट तक पकाइये. कढ़ाई पनीर तैयार है.
कढ़ाई पनीर (Kadhai Paneer) को, टेबिल पर रखने वाली कढ़ाई में निकालिये, हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम कढ़ाई पनीर चपाती, परांठा या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये. कढ़ाही पनीर को कढ़ाई में ही परसेंगी तो अच्छा रहेगा.
नोट
अगर कढाई पनीर आपको प्याज के साथ बनाना है, तब एक प्याज बारीक कतर लीजिये, कढ़ाई में मक्खन डालकर गरम कीजिये, जीरा भूनिये, और कटे हुये प्याज डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये, और अब उपरोक्त विधि के अनुसार कढ़ाई पनीर (Kadhai Panir) बना लीजिये.
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (25 मिले):
वैसे देवर होने के नाते जानने का हक बनता है..है न!!
बनाकर देखते हैं आज
@ मसिजीवी जी, सब्जी में टमाटर से ही तरी बन रही है, यह सारी कुकिंग धीमी गैस पर हो रही है , इस लिये सब्जी ज्यादा ड्राई नहीं बनती, लेकिन आप थोड़ी तरी वाली सब्जी चाहते हैं तो, टमाटर मैस करने के बाद 1-2 टेबिल स्पून पानी सब्जी में डाल सकते हैं, आपके मन पसन्द सब्जी बन जायेगी.
@ सोहिनी जी, मैं रगड़ा पेटीज की रैसिपी जल्दी ही लिखूंगी.
Hame paneer bahut accha nahi milta hai, US main. Bahut kadak hota hai. Kya aap kuch suggest karti hai paneer ko naram banane ke liye
thanks
me ghar pe hi spring rolls banati hu(include the covering), I can email u my recipe if u like....
of spring rolls. My E-mail ID-
abrolshipra@yahoo.co.in.
it just worked well and it was delicious.
mak GOBI KA KHEEMA receipe. I am
sure you must be aware.
Can u please tell me the recipe of Spring Rolls Please
आपका क्या कहना है?