ग्वार फली की सब्जी - Gvar Phali Fry - Cluster Beans Fry
Latest Video at YouTube Channel

ग्वार की फली (Cluster Beans Fry) की सब्जी उत्तर भारत में बनाई जाती है, यह बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है. आज हम ग्वार की फली की सब्जी ही बनायेगें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gwar phali subzi
- ग्वार की फली - 250 ग्राम ( हरी मुलायम )
- तेल-1 टेबिल स्पून
- हींग -1 पिंच
- जीरा- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर- एक छोटी चम्म
- लाल मिर्च पाउडर-- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -2-3 ( बारीक कटी हूई )
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
- अमचूर पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Gvar phali subzi
ग्वार की फलियों को अच्छी तरह धो लें. इन फलियों के दोनों तरफ से डंठल तोड़े और यदि फली के किनारों पर से धागे निकल रहे हों तो वह भी निकाल दें. अब फलियों को करीब 2 सेमी. के टुकडों में काट लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डाले, मसाले को चमचे से मिलायें और अब कटी हुई ग्वार की फली और नमक डाल कर, फलियों को 2-3 मिनिट तक भूनें. अब सब्जी में एक टेबिल स्पून पानी डाल कर ढक कर 10 मिनिट के लिये ( धीमी गैस पर ) पकने दें.
अब सब्जी का ढक्कन खोलें. आप देखेगे कि फलियां नरम हो गयीं हैं. सब्जी में अमचूर पाउडर डाल कर चमचे से मिला दें और ढककर 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर ही पकने दें. आपकी ग्वार की फली की सब्जी तैयार है.
सब्जी (Cluster Beans Fry) को प्याले में निकाल लें. ऊपर से हरे धनिये डाल कर सजायें और चपाती या परांठे किसी के साथ भी खायें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Latest Questions
-
By nolesh, 22 May, 2013
-
By mann bose, 22 May, 2013
-
By Anuradha Agarwal, 22 May, 2013
-
By ashi, 22 May, 2013
-
By abhinandanchoubey, 22 May, 2013
-
By rajiv kumar, 22 May, 2013
-
By payal, 22 May, 2013
-
By POOJA, 22 May, 2013
-
By shallu singla, 22 May, 2013
-
By vishwanath prasad sinha, 22 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 11:
निशा: रेखा, मेरी इच्छा है कि इस वेबसाईट में आप सबके द्वारा लिखी गई रेसीपी और फोटो भी डाले जाने की व्यवस्था हो. किन्ही कारणवश यह मामला अभी टल रहा है, शायद जल्दी ही यह हो पाये तो हम सभी आपस में अपनी रेसीपी शेयर कर सकेंगे.
निशा: अल्का मैं कोशिश करूंगी
निशा: कच्चे में तो मोटी साइड से ही हट पाता है. आप उबाल कर भी हटा सकतीं हैं
निशा: निशा, जी हां अवश्य डाला जा सकता है.
निशा: रुपल, कुन्दरू को काट कर, आलू के साथ बिलकुल बैगन आलू की तरह से बना लीजिये, सब्जी अच्छी बनती है.