Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | गोभी आलू की सब्जी (Gobhi Aloo Sabzi Recipe)

गोभी आलू की सब्जी (Gobhi Aloo Sabzi Recipe)

image गोभी आलू की सब्जी

गोभी आलू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. अप इसे बटर नान, परांठा, पूरी के साथ मजे मजे से खा सकते हैंं. आइये गोभी आलू की सब्जी बनायें

आवश्यक सामग्री

  • फूल गोभी           ---------    350 ग्राम (एक गोभी का फूल )
  • आलू            ---------    250 ग्राम  ( तीन या चार मीडियम आलू )
  • तेल             ---------    1 या 1 1/2 टेबिल स्पून
  • हींग             ---------    1 पिंच
  • जीरा            ---------     आधा चम्मच
  • हरी मिर्च            -------  2 -3 ( बारीक कटी हुई )
  • अदरक               -------  1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ या 1 छोटी चम्मच पेस्ट )
  • हल्दी पाउडर  ---------      एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर --------      एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर -------  एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक                -------   स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
  • अमचूर पाउडर      -------  एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला       -------  एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां         --------  1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि

फूल गोभी को डंठल हटा कर छोटे टुकड़ों में काट कर 2 बार अच्छी तरह धो लें. आलुओं को छील कर धो लें, और एक आलू के 8 टुकड़ों में काट लें.  ( बड़े काटे हुये आलुओं का स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है )

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें.  गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें.  जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर धनियां पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डाल कर 2-3 बार चलायें, इसके बाद कटे हुये गोभी, आलू, नमक और लाल मिर्च पाउडर  डाल दें.   

गोभी आलू को चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक भूनें.  अब 1 टेबिल स्पून पानी डाल कर, ढक कर, धीमी गैस ( धीमी गैस पर बनी सब्जी का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है ) पर 8-10 मिनिट तक पकने दें. ढक्कन को खोलें सब्जी को चमचे से चलायें और आलू को चमचे से दबा कर देखें, यदि आलू टूट जाता है तो सब्जी बन गई है, और यदि आलू अभी कढ़ा है, यदि सब्जी में पानी कम हो रहा हो, तो एक टेबिल स्पून पानी और डाल दें. सब्जी को ढक कर 3-4 मिनिट के लिये रख दें.  सब्जी का ढक्कन खोल दीजिये, सब्जी बन गई है.  अब सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर मिला दें.  आपकी गोभी आलू की सब्जी तैयार है.

सब्जी को बाउल में निकाल लें.  गोभी आलू की सब्जी में ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजायें.  गोभी आलू की गरमा गरम सब्जी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसें और खाइये.
समय - 20 मिनिट
चार लोगों के लिये.
 
Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (4 मिले):

Vineeta Bhattacharya on 25 February, 2008 03:30:32
avatar
pl update me with your new recipie made without onion & garlic.
jyoti sharma on 16 April, 2008 08:25:40
avatar
aap muje chayanish khana banana sikhayegi kya
seema bisht on 23 September, 2008 09:34:16
avatar
without onion and tomato this alo ghobhi sabji will be tasty pl guide me because i put onion and tomato in the sabji.
निशा मधुलिका on 23 September, 2008 10:44:36
avatar
सीमाजी, प्याज नहीं खाने वाले लोग, हींग का प्रयोग करते हैं, और अमचूर पाउडर सब्जी को खट्टा स्वाद दे रहा है. एक ही सब्जी को कई तरीके से बनाया जा सकता है.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
कोई चिप्पी नहीं हैं
अपनी रेटिंग दीजिये
3.67