ब्रोकली फ्राइ (Broccoli Fry)
ब्रोकली भारत में भी बड़े पैमाने पर उगायी जाने लगी है. इस वर्ष उत्तरांचल में इसे बड़े पैमाने पर उगाये जाने की योजना है. इसका सीधा साधा अर्थ है कि आने वाले समय में यह हमें और भी सस्ती मिलने लगेगी.
ब्रोकली स्वास्थ्य के लिये बहुत ही उपयोगी सब्जी है. यह एन्टी कैन्सर, एन्टी आक्सीडैन्ट होती है, विटामिन C और आइरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसमें मिनरल्स एवं इन्सुलिन पाया जात है जो ब्लड सुगर को सामान्य करने में मदद करता है. इसे भारतीय स्वादानुसार एकदम साधारण तरीके से बनाया जा सकता है. आईये आज ब्रोकली (Broccoli Fry) बनायें.
आवश्यक सामग्री
- ब्रोकली - 250 ग्राम
- मक्खन - 1 टेबिल स्पून
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च - 1
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- नीबू - आधा
- हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि
ब्रोकली की कलियों को काट कर अलग अलग कर लीजिये. उसके डंठल की ऊपर की परत छील कर हटा दीजिये तथा डंठल को 1 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये. ब्रोकली के टुकड़ों को साफ पानी से धो लीजिये.
एक बर्तन में इतना पानी डाल कर गरम करें कि उसमें ब्रोकली के सारे टुकडे डूब जायं. जब पानी में उबाल आ जाय तब ब्रोकली के टुकड़े पानी में डाल दें और 5 -6 मिनिट तक ढक कर उबलने दें. ब्रोकली का हरा रंग हल्का हो जायेगा और वह हल्का नरम हो जायेगा.
ब्रोकली के टुकड़ों को चलनी में डालें और पानी निकाल दें.
कढ़ाई में मक्खन डाल कर गरम करें. जीरा डाल दें. जीरा भुनने पर हरी मिर्च और अदरक डालकर चमचे से चला दें. अब ब्रोकली के टुकड़े, काली मिर्च और नमक डाल कर कर 2-3 मिनिट तक चमचे से चलाकर सब्जी को भूनें. सब्जी में अगर पानी है तो उसको खतम होने तक सब्जी को पकनें दें. आधा नीबू का रस सब्जी में डालकर अच्छी तरह मिला दें. आपाकी ब्रोकली की सब्जी तैयार है.
ब्रोकली की सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये , ऊपर से हरे धनिये के पत्ते डालकर सजाइये. ब्रोकली की सब्जी को चपाती या चावल किसी के भी साथ खाइये.
नोट
अगर आप लहसुन का स्वाद पसन्द करते हैं, तब आप 6-7 लहसुन की कली छील कर काट लीजीये, और जीरा भुनने के बाद लहसुन भून लीजिये. बाकी उपरोक्त तरीके से सब्जी बनालें
ब्लागवाणी से कुछ अच्छी ब्लाग पोस्ट
-1-ड्रेस कोड:शुभ्र श्वेत सलवार कुर्ता!
-2-एन्ग्लो वैदिकः लड़के एन्ग्लो, लड़कियाँ वैदिक
लड़कियों के पहनावे के सवालों पर घुघुती बासूती की दो ब्लाग पोस्टें
यह कैसी देशभक्ति?
हत्यारे कसाब के वकील अब्बास काज़मी की सोच पर प्रश्नचिन्ह
संगीतकार मदनमोहन - 85वाँ जन्मदिन-दो दुर्लभ गीत
संजय पटेल जी की प्रस्तुति
आप जितनी सुन्दर हैं उतनी ही सुन्दर आपके पैरों में लगी मेंहदी
उन्मुक्त जी के कोच्चि यात्रा संस्मरण
- चॉकलेट अखरोट कुकीज Chocolate Walnut Cookies Recipe
- हरे धनियां की खस्ता मठरी - Dhania Masala Mathari Recipe
- सांबर बड़ा Vada Sambhar Receipe - Sambar Wada Recipe
- तरबूज का शरबत (Watermelon Juice Recipe)
- फालसे का शरबत (Phalse ka sharbat - False ka Sharabat)
- आम का पना (Aam ka Pana Recipe - Aam ka Panna Kairi ka Panna)
- रबड़ी (Rabri Recipe - Rabari or Rabadi Recipe)
- आम का शरबत (Mango Juice Recipe)
- लुची - लुचई Luchi Recipe, Luchi Recepie
- कुरकुरे चना मसाला (Chana Kurkure Namkeen - Chana Khokhle Namkeen Recipe)
- पुदीना परांठा (Podina Parantha Recipe - Pudina Parhantha Recipe)
- अंकुरित मूंग दाल (Sprouted Moong Dal Curry Recipe)
- बेसन का ढोकला - Besan Dhokla Recipe
- Rajasthani Mawa Malpua Recipe - मावा मालपुआ
- Raw Banana Tikka Curry - केला टिक्का करी
- चौलाई साग और मूंग दाल (Chaulai Sag with Moong Dal - Amaranth Leaves Lentil Curry).
- दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe
- राजस्थानी पिटौर की सब्जी - Rajasthani Patod Curry / Pitod ki Sabzi Recipe
- नवरात्रि के लिये कुछ और रेसीपीज (Recipes for Navratri)
- क्रीम पनीर बाल्स (Cream Cheese Balls Recipe)
- मसाला दोसा (Masala Dosa Recipe)
- नारियल की चटनी (Coconut Chutney Nariyal Chutney)
- बेसन मसाला सेव (Besan Masala Sev Recipe)
- सांबर रेसिपी (Sambar Recipe)
- Dahi Gujiya Recipe - दही गुझिया



Comments (1 posted):
God bless you and Lohri greetings !!
आपका क्या कहना है?