Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | भिन्डी मसालेदार (Bhindi Masala)

भिन्डी मसालेदार (Bhindi Masala)

image भिन्डी मसालेदार (Bhindi Masala)

भिन्डी कई तरह से बनाई जाती है. बच्चों को भिन्डी की सब्जी बहुत ही अच्छी लगती है. मसालेदार भिन्डी का तो जबब ही नहीं. क्या आप आज भिन्डी खाना पसंद करेंगे?

आवश्यक सामग्री
  • भिन्डी ———- 250 ग्राम
  • तेल ———- 2 टेबिल स्पून
  • हींगा ———- 1 पिन्च
  • जीरा ———- आधी छोटी चम्मच
  • हल्दी ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ——– एक चौथाई छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर ——- एक छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर ——- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च ——- 4 लम्बाई में 2 भागों में कटी हुई
  • हरा धनियाँ ——- एक टेबिल स्पून बारीक कटा हुआ
  • नमक ——– आधी छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि

छोटी और मध्यम साइज की भिन्डी ले. सबसे पहले भिन्डियों को अच्छी तरह धो लें. अब भिन्डियों के ऊपर के तरफ के डन्ठल और नीचे की तरफ के पतले भाग को एक सेमी. काट लें. अब भिन्डी को लम्बाई से काटते हुये 2 भागों में काट लें. इसी तरह सारी भिन्डी काट लें.

कढ़ाई गैस पर रखिये, तेल डाल कर गरम कीजिये. अब जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने के बाद( गैस धीमी रखें ). अब हल्दी , सोंफ पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, हरी मिर्च और नमक डाल दीजिये, मिला लीजिये, और अब इस मसाले में भिन्डी डाल दीजिये. गैस तेज कर लें. चमचे से 2-3 मिनिट चलाते हुये भूनिये.
3-4 मिनिट के लिये ड्क कर पकायें. अब ढक्कन को खोल दें और ह्र एक मिनिट बाद चमचे से चलाते रहें 5 - 6 मिनिट मे भिन्डी बन कर तैयार हो जायेंगी.

भिन्डियों को एक बाउल में निकाल लीजिये और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.50