Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | बैगन का भरता (bengan bharta )

बैगन का भरता (bengan bharta )

image बैगन का भरता (bengan bharta )

बैगन का भरता (bengan bhurta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और बनाना भी बहुत आसान है. कुछ लोग बैंगन पसन्द नहीं करते फिर भी बैंगन का भर्ता (bengan bhurta) तो उन्हें पसन्द आता ही है. चलें फिर बैगन का भरता बनाने.

आवश्यक सामग्री

  • बैगन एक बड़ा सा ———- 300 या 350 ग्राम
  • तेल ———– 1 या 2 टेबिल स्पून
  • टमाटर ———- 250 ग्राम ( बारीक कटे हुये )
  • मटर ———  आधा कटोरी ( छिली हुई )यदि आप चाहें तो
  • हरी मिर्च ——— 1 या 2 ( बारीक काटी हुई )
  • अदरक ——— एक इंच का ट्कड़ा ( बारीक काटा हुआ )
  • हींग ——— 1- 2 पिंच
  •  जीरा ——— आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउड ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ——— एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक ——— स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ ——— आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुया )

विधि

एक अच्छा ताजा बैगन ले लीजिये,  बैगन को धो लीजिये. उसमें दो - तीन जगह चाकू से छेद करके हींग भर दे और उसे भूनने रख दें. यदि आपके पास माइक्रोवेव है तो बैगन को माइक्रोवेव में भून लीजिये ( 4-5 मिनिट में भुन जाता है.) भुनने के बाद यह एक दम नरम हो जाता है. आप बैगन को गैस पर भी भून सकते हैं ( गैस पर बैगन रखे और वह 2 मिनिट में गैस की तरफ भुन जायेगा तो दूसरी तरफ घुमा दें, इसी तरह चारों तरफ घुमा कर बैगन को भून लें ). भुने हुये बैगन को एक प्लेट में रखें और ठंडा होने पर छील लीजिये और चाकू से काट लीजिये.

मटर को उबाल कर रख लें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये थोड़ा सा भूनिये, इस मसाले में टमाटर डाल कर मिला दीजिये, ढककर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये.  ढक्कन खोलिये, टमाटर नरम हो गये हैं, अब टमाटरों को चमचे से चलाते हुये, जब तक भूनें कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे. 

इस मसाले में बैगन और मटर मिला दीजिये, नमक और गरम मसाला भी डाल दीजिये. चमचे की सहायता से 2 - 3 मिनिट तक चलाते हुये पकायें. गैस बन्द कर दीजिये. बैगन का भरता तैयार है.

बैगन के भर्ते को प्याले में निकाल लीजिये, सब्जी के ऊपर हरे धनिये को डाल कर सजाइये.  गरमा गरम बैगन का भर्ता, पराठा, चपाती या नान किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

यदि आप प्याज पसन्द करते हैं तो एक प्याज बारीक काटें और जीरा भुनने के बाद प्याज को ब्राउन होने तक भूनें और इसके ऊपर दिये गये तरीके से भरता तैयार करलें.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |
Muhurtha Explorer

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
Daily Astrology Explorer
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00