Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | बथुआ की भुजिया (Bathua Bhujia Recipe)

बथुआ की भुजिया (Bathua Bhujia Recipe)

image बथुआ की भुजिया - Bathua Bhujia

आप बथुआ का रायता तो बनाते हीं होंगे. इसे आप पालक या सरसों में मिला कर स्वाद को और बढ़ा सकते हैं. बथुआ पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है. सर्दियों में तो बथुआ हमारे खाने का अभिन्न अंग होता है. इसकी भुजिया भी बनाई जाती है. आइये आज हम बथुआ की भुजिया बनायें. (Bathua, Lamb's Quarter, White Goosefoot, Wild Spinach)

आवश्यक सामग्री

  • बथुआ - 500 ग्राम
  • तेल - 1- 2 टेबिल स्पून (आपकी इच्छा के अनुसार)
  • हींग - 2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लें
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

विधि
bathua_patte_208711777.jpgबथुआ के डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये. साफ पानी से दो बार धो लीजिये. चलनी में रख कर पानी निकाल दीजिये.

अब बथुआ को काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में हींग जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, कटी हुई हरी मिर्च डाल दीजिये. चमचे से चलाइये.

अब कटा हुआ बथुआ, नमक और लाल मिर्च डाल कर चमचे से चलाकर सब्जी को 2-3 मिनिट तक भूनिये. सब्जी को ढककर 8-9 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये.

सब्जी का ढक्क्न खोलिये. चमचे से चलाइये और देखिये बथुआ के पत्ते नरम हो गये हैं. यदि सब्जी में आपको पानी की मात्रा दिखाई दे रही है, तो तेज गैस करके बिना ढक्कन के 2-3 मिनिट सब्जी को पकाकर, पानी को जला दीजिये. आपकी बथुआ की भुजिया तैयार है.

भुजिया को बाउल में निकाल लीजिये. परांठे, चपाती किसी के साथ परोसिये और खाइये.

 

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00