Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | बैंगन कतरी (Baingan Katari Recipe)

बैंगन कतरी (Baingan Katari Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image

बैंगन कतरी विशेष अवसरों पर बनाने के लिये एक अच्छी सूखी सब्जी है. इसे आप कड़ाही के बजाय तन्दूर में बनायें तो और भी स्वादिष्ट लगेगी. चलिये आज कड़ाही में बैंगन कतरी बनाये.

आवश्यक सामग्री

  • बैंगन मध्यम आकार का
  • तेल - एक बड़ा़ चम्मच
  • जरा - एक छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • तवा मसाला (Tawa Masala) - छोटी एक चम्मच
  • दही - दो बड़े चम्मच
  • नमक आवश्यकतानुसार

विधि

सबसे पहले बैंगन के आधा इंच मोटे स्लाइस काट लें और इन स्लाइस के दोनों ओर नमक लपेट दें. फिर इन बैंगन के स्लाइस के दोनों ओर चाकू की सहायता से हल्के कट लगा दें ताकि जब मसाला डाले तो इसके अन्दर तक भर जाय.

दही में तवा मसाला डाल कर चम्मच से चला ले और बैंगन के स्लाइस को इस मसाले में अच्छी तरह दोनों ओर से लपेट लें.

एक चौड़ी कड़ाही को आग पर रखकर एक चम्मच तेल डाले और थोड़ा जीरा हल्दी डाल कर तड़कने दें और बैंगन के स्लाइस को कड़ाही में इस तरह बिछाये के एक दूसरे के ऊपर स्लाइस न आये. इसे हल्की आग पर सिंकने दें.

baingan_katri2_336945982.jpg

थोड़ी देर बाद स्लाइस को कड़्छी की सहायता से हल्के हाथ से इस तरह पलटें कि यह टूटे नहीं. कड़ाही को ढककर इन्हें हल्की आग पर पकने दें. लगभग पांच मिनट बाद इन्हें उतार लें. बैंगन कतरी तैयार हैं इन्हें गरमागरम पूड़ी या परांठे के साथ परोसे.

 

Comments (9 posted):

neelam on 18 July, 2008 07:47:19
avatar
wat is this tava masala???
निशा मधुलिका on 19 July, 2008 04:34:20
avatar
नीलम, तवा मसाला एक मसाला है, चना मसाला, पाव भाजी मसाला की तरह ही. तवा मसाला तवे या कढ़ाई में बनाई जाने वाली सूखी सब्जियों के लिये प्रयोग किया जाता है.
ashna on 24 November, 2008 06:54:32
avatar
how can we make this tawa masala at home.
please tell.
Neeut Srivastava on 20 August, 2009 09:04:01
avatar
Mam plz send me tava masla process at home
neeti gupta on 03 September, 2009 01:23:08
avatar
I find this site quite useful. I have come accross just know, will try some receipes. I want to know how to make tawa masala. Pls advise. rgds
poojasharma on 20 September, 2009 11:11:48
avatar
this site is vary good!!!!
Pashi Bhalla on 02 October, 2009 07:01:37
avatar
Bangan ki sabji khakar maza aa gaya. Excellent Baingan Katari Recipe wow loved it
rasik on 16 December, 2009 09:35:59
avatar
madam can u please tell us how to make this tava masala.aapki bahot meherbani hogi.thanks in advance.so many people requested u.
rashmi on 05 March, 2010 02:14:34
avatar
amazing recepies!!

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Feedburner Feed
Syndication
Atom Feed
RSS Feed
Rate this article
4.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 394
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक