Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | छोटे मसाले वाले आलू

छोटे मसाले वाले आलू

Font size: Decrease font Enlarge font
image Alu Masala Fry

सर्दियों की शुरूआत से ही नये आलू बाजार में आजाते हैं और साथ साथ छोटे छोटे नये आलू भी बाजार में मिलते हैं.

इन छोटे आलू का स्वाद बड़े आलू की अपेक्षा अच्छा होता है.  आइये आज हम छोटे आलू बनायें.

चार सदस्यों के लिये, समय - 25 मिनिट

आवश्यक सामग्री 
  • छोटे आलू - 400 ग्राम (20 आलू)
  • टमाटर - 2-3 (मीडियम आकार)
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 1-2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • क्रीम या मलाई - 1-2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें तो)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (कतरा हुआ)

विधि
आलू को धोइये, छीलिये, धोइये और पानी में डाल कर रख लीजिये.

टमाटर, अदरक और मिर्च को धोइये और पेस्ट बना लीजिये.

कुकर में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल में क्रमश: हींग, जीरा, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालिये, हल्का भूनिये, इस मसाले में टमाटर का पेस्ट और क्रीम डाल कर मसाले के दाने दार होने तक या मसाले से तेल अलग होने तक भूनिये. 

पानी से आलू निकाल कर भुने हुये मसाले में डाल कर मिला दीजिये, लाल मिर्च और गरम मसाला भी मिला दीजिये.  सूखे आलू बनाने के लिये: 1 टेबल स्पून पानी डालिये, स्वादानुसार नमक मिलाइये और कुकर बन्द कर दीजिये. कुकर में सीटी आने पर गैस बन्द कर दीजिये. 

इस सब्जी को आप तरीदार भी बना सकते हैं
तरीवाले आलू बनाने के लिये
: 1 टेबल स्पून पानी की जगह , 1 गिलास पानी डालिये और स्वादानुसार नमक डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये.  कुकर में सीटी आने पर गैस बन्द कर दीजिये.  कुकर प्रेशर खतम होने पर, कुकर खोलिये, छोटे मसाले वाले आलू बन गये हैं.  गरमा गरम छोटे आलू की सब्जी परांठे, चपाती, नान या चावल किसी के साथ खाइये. 

Comments (9 posted):

mahendra mishra on 18 January, 2009 02:30:25
avatar
भाई पढ़कर ही मुंह में पानी आ रहा है बस अभी पत्नी जी से कहकर आलू के पराठे बनवाता हूँ . वैसे आलू के गरम गरम पराठे ठण्ड के दिनों में खाने का एन्जॉय ही कुछ अलग होता है .
jabir khan on 21 January, 2009 03:56:47
avatar
vah maja aa gaya .
simran on 09 February, 2009 06:06:03
avatar
bahut hi accha huva tha. thanks
sabne badi tarif ki meri ,thanku very much.
SHILPA on 06 June, 2009 02:18:50
avatar
app to bahut hi achi dishes batati hai muh mein pani aa jata hai meine appni mummi se kaha
Milind on 07 June, 2009 04:45:07
avatar
Aloo ki sabji khakar maza aa gaya.Jab mei recipe dekh raha tha,aisa laga sabgi nikal kar samne aa jaye.Thanks
richa gupta on 09 June, 2009 01:31:23
avatar
thanks,wonderfull dishe.i'll try it today only.
Ritu on 27 June, 2009 04:37:50
avatar
subhaan allah !
acha ye btayiye naan ghar me kaise bna skte h ?
निशा: रितु,परांठा- पूरी-रोटी कालम में जाकर देख लीजिये, नान की रैसिपी.
radha on 13 October, 2009 12:34:51
avatar
hi, nisha ji aapka blog dekha bahut achha laga itni achhi-achhi recipies dekh kar hi muh me paani aa gya
thanks itni achhi recipies hum sabko bataane ke liye
KANCHAN on 22 November, 2009 11:32:04
avatar
hi nisha ji,
kya aapne soyabean ki sookhi sabji likhi hai...?mujhe pata nahi lag raha hai.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
4.20
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 351
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.