Home | सब्जियां | सब्जी-सूखी | मैथी आलू की सब्जी (Aloo Methi Recipe)

मैथी आलू की सब्जी (Aloo Methi Recipe)

image

ठंड के मौसम के शुरू होते ही हरी हरी मैथी बाजार में दिखाई देने लगती है. मैथी आलू, बहुत ही स्वादिष्ट. मैथी की सब्जी बन रही हो, महक दूर तक फैल जाती है. मैथी, हरे पत्ते वाली सब्जियां पौष्टिक तो है ही. आइये आज हम मैथी आलू की सब्जी (enugreek Potato Recipe) बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री

  • हरे पत्तीदार मैथी ----------- 500 ग्राम
  • आलू ---------- 250 ग्राम
  • तेल ---------- 2 टेबिल स्पून
  • हींग ----------- 2 पिंच
  • हल्दी पाउडर ---------- एक चौथाई छोटी चम्म
  • हरी मिर्च ---------- 2-3 ( बारीक काट लें )
  • लाल मिर्च पाउडर -------- आधा छोटी चम्मच
  • नमक --------- स्वादानुसार

विधि
मैथी के डंठल तोड़ कर साफ कर लें. पत्तियों को दो बार साफ पानी से धो कर छलनी में रखें, या थाली में रख कर थाली को तिरछा करके रख दे, ताकि पत्तियों से पानी निकल जाय. आलुओं को छील कर धो लें मैथी काटने तक पानी में ही रहने दें. चाकू से मैथी काटने में देर लगती है. फूड प्रोसेसर में बहुत जल्दी कट जाती हैं. मैथी काटने के बाद आलू काट लें ( एक आलू के 6-8 टुकड़े कर लें )

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालें.

अब आलू, मैथी, नमक और लाल मिर्च डाल कर सब्जी को अच्छी तरह चमचे से चला कर 2-3 मिनिट तक भूनें. सब्जी को ढककर धीमी गैस पर 6-7 मिनिट तक पकायें.

ढक्कन खोलकर देखें अगर आपको लगता है कि सब्जी में पानी नहीं है, ( हरी सब्जियां बिना पानी डाले ही धीमी गैस पर अच्छी तरह पक जाती हैं ) तो एक टेबिल स्पून पानी डाल कर धीमी गैस पर फिर से सब्जी को ढककर 6-7 मिनिट पकायें. आलू को तोड़ कर देख लें अगर वह टुट जाता है, तो सब्जी पक गई है. लीजिये आपकी मैथी आलू की सब्जी तैयार है.

 

मैथी आलू की सब्जी को बाउल में निकाल लें. गरमा गरम परांठे या चपाती के साथ परोसें और खायें.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

नई रेसिपी ई-मेल द्वारा पाप्त करने के लिये अपना ई-मेल पता भरिये:

Delivered by FeedBurner

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00