बीन्स आलू की सब्जी ( Aloo beans recipe)
बीन्स की फलियां प्रोटीन्स और लौह तत्व के मुख्य स्रोत है. इसकी सब्जी बड़ी स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम बीन्स आलू की सब्जी बनायें.
आवश्यक सामग्री
- बीन्स - 250 ग्राम
- आलू - 2 मीडियम आकार के
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -2 (बारीक कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कतर लीजिये या कद्दूकस कर लीजिये)
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून
विधि
बीन्स के दोंनो किनारे से डंठल तोड़ते हुये धागे निकाल दीजिये. बीन्स को साफ पानी से 2 बार धोकर, चलनी में रख कर पानी निकाल दीजिये, और छोटा छोटा काट लीजिये.
आलू को छीलिये और धोकर, एक आलू के 6 टुकड़े करते हुये बड़े आकार (बड़े टूकड़े स्वाद में अच्छे लगते है) में काट लीजिये.
कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा तड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डाल कर चमचे से चलाकर भूनिये. आधा कटोरी पानी डाल दीजिये. अब कटे हुये आलू, बीन्स, नमक और लाल मिर्च डालकर 2-3 मिनिट तक भूनिये.
सब्जी को ढककर, 10 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये. सब्जी का ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये. आलू को तोड़कर देखिये, यदि आलू अभी नरम नहीं हुये हैं, तब सब्जी को फिर से ढककर 6-7 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकाइये. सब्जी का ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये. आलू और बीन्स नरम हो गये हैं. सब्जी में अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर मिलाइये. बीन्स आलू की सब्जी तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकालिये. हरा धनियां सब्जी के ऊपर डालकर सजाइये. गरमा गरम बीन्स आलू की सब्जी चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (0 मिले):
आपका क्या कहना है?