Home | रेस्तरां | जावा ग्राइन्ड, पश्चिम मुम्बई का बेहतर कैफै जाइन्ट

जावा ग्राइन्ड, पश्चिम मुम्बई का बेहतर कैफै जाइन्ट

image जावा ग्राइन्ड, पश्चिम मुम्बई

इस वीकेन्ड आप कहां जा रहे हैँ? यदि आप मुम्बई पश्चिम या इसके आस पास रहते हैं तो इस वीकेन्ड कॉफी पीने के लिये जावा ग्राइन्ड जाकर देखिये. जावा ग्राइन्ड (Java Grind) गोरेगांव ईस्ट में यशोधाम (फिल्म सिटी रोड) में स्थित है, गोकुलधाम के लिये मुड़ने वाले मोड़ से एकदम पहले. यूं तो गोरेगांव में माल्स और कैफे जाइन्ट्स ढेर सारे हैं पर यशोधाम में इस छोटे से कामर्शियल कांर्नर का जबाब नहीं.

javagrind1.gifजावा ग्राइन्ड की काफी लाजबाब होती है. इनके स्नैक्स बेहतर होते हैं.  यहां खिड़की के पास बैठकर आप पार्क और मुख्य रोड के दृश्य निहारते बैठे रह सकते हैं.  आजकल बरसात के समय में तो यह बहुत ही आखों को भला भला लग रहा है.

यहां काफी के अलावा क्न्फैक्शनरी और स्नैक्स भी मिलते हैं और एकदम मुनासिब दाम पर. मुझे यहां का वेजरॉल (रु.39) बहुत पसन्द है. काफी में यहां की हेजलनट (रु.49.) मुझे पसन्द है.javagrind2.gif   स्टाफ विनम्र और मेहमानों को अच्छी सर्विस देनेवाला है.

आप को यह टेबुल पर ही सर्विस देते हैं. एसा भीं नहीं कि पहले आर्डर के लिये जायें और फिर देखते रहें कि कब आपका नम्बर आये और उठकर जांये और अपनी ट्रे ढोकर लायें

जावा ग्राईन्ड किसी भी कैफे शॉप चैन से नहीं जुड़ी हुई. इसके ओनर कैलाश बियाणी हैं. (इनका बिग बाजार वाले बियाणी से कैसा भी सम्बन्ध नहीं है).

व्यय : दो व्यक्तियों के लिये औसत बिल रु.150 से 200 तक.
फूड क्वालिटी : 5 स्टार
वातावरण : 4 स्टार
स्टाफ विनम्रता : 5 स्टार

स्पष्टीकरण : मुझे इस लेख के लिये जावा ग्राइन्ड ने कोई पैसे नहीं दिये - एक फ्री काफी भी नहीं:)

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
कोई चिप्पी नहीं हैं
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00