Home | रायता - आइसक्रीम | Fruit Cream Recipe - Fruit Salad Whipped Cream - फ्रूट क्रीम

Fruit Cream Recipe - Fruit Salad Whipped Cream - फ्रूट क्रीम

image Fruit Salad Whipped Cream

गर्मी की आहट शुरू हो गयीं है. इस सप्ताहांत में आप कुछ विशेष तो बनायेंगे ही. खाने के बाद कुछ ठंडा हो जाये. इस ठंडे खाने में फ्रूट क्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • क्रीम या फ्रैस मलाई - 250 ग्राम
  • चीनी - 50 ग्राम
  • केला - 1 (मीडियम आकार का)
  • सेब - 1( मीडियम आकार का)
  • पका आम - 1(मीडियम आकार का)
  • अंगूर - 100 ग्राम


विधि

क्रीम या मलाई को मिला कर इतना फैट लीजिये, कि चीनी पूरी तरह घुल जाय. ( मलाई को मिक्सर में भी डाल कर चला सकते हैं) .

केला, सेब और आम को धोइये, छील कर एक वर्ग सेमी. के टुकड़ों में काट लीजिये.  अंगूर को धोइये, डंठल तोड़िये और 2 टुकड़ों में काट लीजिये (यदि छोटे अंगूर हैं तो साबूत भी रख सकते हैं).

कटे हुये फलों को, क्रीम चीनी के मिश्रण में डाल कर, चमचे से मिला दीजिये.  यदि आप रंग और खुशबू पसन्द करते हैं, तो इस मिश्रण में 2 टेबल स्पून रूआफ्जा डाल कर मिला दीजिये.

लीजिये आपकी फ्रूट क्रीम (Fruit Salad Whipped Cream) तैयार है.  फ्रूट क्रीम को 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये.  अब फ्रूट क्रीम (Fruit Cream Recipe) को फ्रिज से निकालिये और ठंडी ठंडी फ्रूट क्रीम परोसिये और खाइये.

फ्रूट क्रीम बनाने के लिये आप किसी भी अपने मन पसन्द फल का प्रयोग कर सकती है.   फल के बीज और छिलके निकालिये और काट कर क्रीम में मिला दीजिये, और किसी भी फल को, जो आपको नहीं पसन्द हो हटा सकती हैं.
Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (4 मिले):

shabnam on 25 April, 2008 03:48:18
avatar
It is really a very good website especially for who dont know how to make new verities of food. I was just serching somthing else and i found co-incidently this site.
Ashish on 16 May, 2008 06:21:36
avatar
G aapki web bahut gazab ki hai yaha sab cheez uplabad hai aapka aardik dhanayabaad
g plz aap iskai ander summer recipe bhi dhlai thanx .
seema on 21 June, 2008 06:29:37
avatar
this site is very good because mujhe bilkul kuch bhi nahi banana aata tha par aap se bahut kuch sikha hai so thanks to NishMadhulika
anju gupta on 21 July, 2008 11:28:33
avatar
this site is to good. now i will make new dish daily for my family. i m very thankfull to madulika.
madhulika can u tell me how to make icecream like market icecream.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
3.75