Home | रायता - आइसक्रीम | बूंदी का रायता (Boondi ka rayta)

बूंदी का रायता (Boondi ka rayta)

image बूंदी का रायता

खाने के साथ रायता होने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है. बूंदी का खाने में लाजबाव रायता बनाने में बहुत ही आसान होता है. आईये बूदी का रायता (Boondi ka raita) बनायें

आवश्यक सामग्री

  • दही          ----------   200 ग्राम
  • बेसन की बूदीं ---------   50 ग्राम (आधा छोटी कटोरी )
  • भुना हुआ जीरा --------   आधा छोटी चम्मच पिसा हुआ
  • हरी मिर्च         --------   (1 बारीक कटी हुई )
  • नमक             --------   स्वादानुसार ( एक चौथाई छोटी चम्मच )

विधि

रायते की बूंदी को 5 मिनट तक पानी में भिगोयें. छननी से छान कर पानी हटा दें.  दही को मिक्सी में फैंट लें और बूंदी दही में मिला दें.  नमक, हरी मिर्च और जीरा मिला दें.  

रायता तैयार है.  थोड़ा सा जीरा रायते में ऊपर से छिड़क कर सजायें और अब खायें. 
Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (1 मिले):

preeti on 08 September, 2008 08:23:23
avatar
plese ,bashan ki bunde banane ki vedhee bataeeye

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00