Home | रायता - आइसक्रीम | बथुआ का रायता (bathua ka rayta)

बथुआ का रायता (bathua ka rayta)

image बथुआ का राइता - bathua ka rayta

बथुआ हरी पत्ते वाली सब्जी है, जो स्वास्थ्य के लिये उपयोगी है. रायता तो खाने के साथ खाना ही चाहिये, यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ साथ पचाने में भी मदद करते हैं. आइये आज हम बथुआ का रायता (bathua ka raita) बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री

  • बथुआ - 125 ग्राम
  • दही - 250 ग्राम
  • नमक - स्वादानुसार( 1/3 छोटी चम्मच )
  • हरी मिर्च - 1 ( बारीक काट लें )
  • हींग - 1पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • रिफाइन्ड या मक्खन- 1 छोटी चम्मच

विधि
बथुआ को साफ करके (मोटी मोटी डंडियां हटा दें, घास हटा दें). साफ पानी में 2 बार धो लें, और आधा कटोरी पानी डाल कर उबलने रख दें. 6-7 मिनिट में बथुआ उबल जाता है. पत्तियां नरम हो जाती है. गैस बन्द कर दीजिये, और बथुआ को ठंडा करके मिक्सी से पीस लें.

दही को बाउल में निकाल लें. पिसा हुआ बथुआ, नमक और हरी मिर्च, दही में मिला दें. पैन में रिफाइन्ड या मक्खन गरम करें. हींग और जीरा डाल दें. हींग, जीरा भुनने के बाद, इस बघार को राइते में डाल दें. आपका बथुआ का राइता तैयार है.

रायते में हरा धनियां डाल कर सजायें. और अपने खाने में रायते के लाजबाव स्वाद को अवश्य जोड़िये.
बथुये का रायता (Bathue Ka Raita) तैयार है. इसे आप रोटी, चावल नान या परांठा के साथ परोस सकते है.

नोट
हींग जीरा तवे पर बिना तेल के ही भुना जा सकता है और आप इसे रायते में पीस कर भी डाल सकते हैं. अब भी स्वादिष्ट रायता ही बनेगा.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00