Home | रायता - आइसक्रीम | बन्दगोभी का रायता (Bandgobhi-ka-Rayta)

बन्दगोभी का रायता (Bandgobhi-ka-Rayta)

Font size: Decrease font Enlarge font
image बन्दगोभी का रायता

बन्दगोभी का रायता Jun 23rd, 2007 by khanabanana Edit | गर्मी के दिनों में खाने के साथ रायता बहुत स्वादिष्ट लगता है. क्या आपको मालूम है कि दही के एन्टी एजिंग तत्व आपको जवान बनाये रखने में सहायक होते हैं? दही तो दही, बन्दगोभी में एन्टी एजिंग तत्व हैं. प्रस्तुत है इन दोनों एन्टी एजिंग तत्वों से बना बन्दगोभी का रायता.

आवश्यक सामग्री

  • 1 कप दही
  • 1 कप ताजा मुलायम बन्द गोभी, एकदम पतला पतला कतरा हुआ
  • 1 हरी मिर्च, एकदम महीन कतरी हुई
  • चुटकी भर नमक (अन्दाजे से लें)
  • पिसी काली मिर्च (स्वादानुसार)

एक बाउल में दही को फैंट कर इसमे बन्द गोभी मिला, मिर्च, नमक एवं पिसी काली मिर्च मिला लें.
तड़का पान में घी गर्म करके इसमें काला जीरा या राई और करी पत्ता का तड़का लगा कर बाउल के ऊपर बिखरा दें.
बाउल को फ्रिज में ठंडा होने के लिये रख दें. एकदम ठंडा करके परोसें.

Comments (2 posted):

madhulika rao on 15 January, 2009 07:05:37
avatar
Bahut hi badiya recipe hai. I tried it and it came out delicious. Just wanted to ask there are no salad recipes in your site :) Salads pasand nahi hai kya aap ko??
Ratna Udgaonkar on 04 December, 2009 12:57:29
avatar
Very very Testy.... but please add some marathi dishes toooooooo!

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Feedburner Feed
Syndication
Atom Feed
RSS Feed
Rate this article
4.20
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 394
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक