Home | रायता - आइसक्रीम | आलू का रायता (Aloo Raita Recipe)

आलू का रायता (Aloo Raita Recipe)

image Aloo Raita Recipe

खाने के साथ रायता हो तो खाने में मजा दुगुना हो जाता है. ये खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं. आलू का रायता (Potatoes With Curd Sauce) झटपट बन जाता है. आईये आलू का रायता (Aloo Rayta,) बनायें.

आवश्यक सामग्री

  • दही --------- 250 ग्राम
  • आलू -------- 2-3 ( उबाले हुये )
  • हरी मिर्च ------- 1 ( बारीक कटी हुई )
  • जीरा -------- आधा छोटी चम्मच ( भुना हुआ पाउडर )
  • काली मिर्च ------- एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां ------- एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ)
  • नमक ------- स्वादानुसार ( एक चौथाई छोटी चम्मच से कम )

विधि

दही को मथ लें या मिक्सी से फैंट लें.

आलुओं को छील कर तोड़े और दही में मिला दें. हरी मिर्च, हरा धनियां. काली मिर्च, नमक और आधा जीरा मिला दें. चमचे से चलायें रायता तैयार है.

रायते को बाउल में निकाल लें. बचा हुआ जीरा पाउडर डाल कर सजायें. हरे धनिये से भी रायते को ऊपर से डाल कर सजा सकते हैं.

आलू के रायते को ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दें, और खाने के समय निकालें. ठंडा आलू का रायता गरमा गरम खाने के साथे परोसिये और खाइये.

समय - 10 मिनिट.

4 लोगों के लिये.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (0 मिले):

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00