लाल मिर्च का अचार (Bharwa Lal Mirchi ka Achar - Stuffed Red Chilli Pickle Recipe)
कभी कभी खाने के साथ तीखा खाने का मन सभी का करता हैं, उस समय मिर्च का अचार खाने को मिल जाय तो बड़ा अच्छा लगेगा. आइये आज हम लाल मिर्च (Bharwaa laal Mirchi ka Achaar ) का अचार बनायें.
आवश्यक सामग्री
- लाल मोटी मिर्च - 500 ग्राम
- सरसों का तेल - 2 टेबिल स्पून
- नमक - 4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- सोंफ - 50 ग्राम (6 छोटी चम्मच मोटी पिसी हुई)
- पीली सरसों - 50 ग्राम (6 छोटी चम्मच, मोटी पिसी हुई)
- मैथीदाना - 25 ग्राम (3 छोटी चम्मच, मोटी पिसी हुई)
- हींग - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (पिसी हुई)
- सिरका - 1 टेबिल स्पून
विधि
लाल मोटी अचार वाली मिर्च बाजार में सर्दी के मौसम यानी इन दिनों मिल जाती हैं. लाल मिर्चों को अच्छी तरह धो लीजिये. धूप में 2 घंटे के लिये रख कर पानी सुखा लीजिये.
मिर्च को लम्बाई में इस तरह काटिये कि वह एक तरफ से जुड़ी रहे. इसी तरह सारी मिर्च काट लीजिये.
एक थाली में सारे मसाले, सरसों का तेल और सिरका सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. एक एक मिर्च उठाकर, मसाले को मिर्च में भरिये. सारी मिर्च मसाले से भर लीजिये.
लाल मिर्च के अचार को किसी भी कांच के कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. तीन या चार दिन तक रखा रहने दें. आपका लाल मिर्च का अचार (Bharwa Lal Mirchi ka Achar - Stuffed Red Chilli Pickle ) तैयार हैं. इस अचार को तेल में डुबा कर रखने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सिरका प्रेजर्वेटिव का काम करता है. इस अचार को दो या तीन महीने तक प्रयोग कर सकते हैं. यदि आप तीन महीने से अधिक समय तक रखना चाहें तो इसे कन्टेनर में इतना तेल डाल दें कि मिर्चियां तेल में अच्छी तरह डूब जायें.
जब भी आपका मन करे, मिर्च का अचार को खाने के साथ निकालिये और खाइये.
- Peanut cookies
- Rice Modak - Ukdee Che Modak - Steamed Dessert Dumplings
- Makki ka Paratha - Bhutte Ka Paratha Recipe
- Khandvi Recipe - How To Make Khandavi - Gujarati Khandvi Recipe
- How To Make Gujiya - Gujiya Recipe - Gujhiya Receipe
- Mixed Vegetables Soup
- Paneer Pakoda, Paneer Pakora, Cheese Pakoda, Cheese Pakora
- Patori Besani Mirch
- Chana Dal Chutney, Chana Dal Chutney Recipes
- Amla Fry Recipe, Indian Gooseberry Fry
- आम का अचार (Mango Pickle Recipe)
- अरबी के पत्ते की सब्जी (Arbi ke patte -Arbi Patora )
- छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe)
- वेजिटेविल खिचड़ी - Vegetable Khichdi Recipe
- बीन्स आलू की सब्जी ( Aloo beans recipe)
- मूंगफली का हलवा (Groundnut Halwa)
- कमल ककड़ी का अचार Lotus Stem Pickle Recipe
- अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle Recipe)
- आर्ट आफ रीडिंग (Art of Reading) में मोहनथाल की आडियो प्रस्तुति
- मोहन थाल Mohan Thal Recipe
- Papdi Chat Recipe - पपड़ी चाट
- साबूदाने की खीर Sabudane ki kheer
- Lauki Mix Dal Cheela - दाल लौकी चीला
- THANDAI Recipe - ठंडाई
- Papaya shake -पपीता शेक
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (2 मिले):
आपका क्या कहना है?