आम का भरवां अचार – Stuffed Mango Pickle Recipe
Latest Video at YouTube Channel

सबसे अधिक तरह के अचार आम से बनाये जाते हैं, भरवां आम का अचार (Bharwan Aam Ka Achaar) आम के सबसे अधिक लोकप्रिय अचार में से एक है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. आईये आज आम का भरवां अचार (Stuffed Mango Pickle) बनायें.
साबुत आम को काटना मुझे सबसे कठिन काम लगता है. भरवा आम के अचार (Stuffed Mango Pickle) के लिये आम काटने के लिये सरोता का प्रयोग किया जाता है, जो मैंने अपने बचपन में अपनी दादी के पास देखा तो था लेकिन उसका प्रयोग आज तक कभी किया नहीं. शायद यह आम बेचने वालों के पास होता है. तो बेहतर यही है कि यदि आप आम का भरवां अचार बनाना चाहते है तो एक जैसे मध्यम आकार के आम छाट कर उससे लीजिये और ये आम आप उसेसे ही भरवां अचार के लिये कटवा लीजिये. या आपेआम को घर पर चाकू से ठोक कर भी काट सकते हैं. मैंने भी ये आम घर पर चाकू से ठोक कर काटे है. भरवा अचार (Bharwan Mango Pickle) के लिये आम के डंठल को हटाकर उसके ऊपर से आम को चार भागों में इस तरह काटिये कि आम नीचे से पूरी तरह जुड़ा रहे. कटे हुये आम लाकर आप आसानी से अचार बना लेंगे.
Read : Stuffed Mango Pickle Recipe in Enlgish
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Mango Pickle
- आम - 10 - 12 ( 1.5 कि.ग्राम)
- पीली सरसों - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- सोंफ - 50 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- मैंथी दाने - 50 ग्राम ( 4 टेबल स्पून)
- अजवायन - 2 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च - एक टेबल स्पून
- साबुत लाल मिर्च - 12
- हींग - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 150 ग्राम ( 3/4 कप)
- कशमीरी मिर्च मिर्च - एक टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- सरसों का तेल - 500 ग्राम (2 1/2 कप)

विधि - How to make Stuffed Mango Pickle
बाजार से कटे हुये आम हमने ले लिये हैं. सारे आमों से गुठली निकाल दीजिये. इन आमों को 10 मिनट तक साफ पानी में डुबा कर रख दीजिये. आम को पानी से निकालिये और अच्छी तरह दूसरी बार धो लीजिये. आमों से पानी बिलकुल हटा दीजिये और इन्हैं धूप में किसी साफ सूती कपड़े पर सुखाने के लिये रख दीजिये, आमों में पानी बिलकुल न रहे, आमों को सूखने के लिये लगभग 1 घंटे की धूप पर्याप्त है.
आमों के लिये मसाला तैयार करते हैं. सोंफ, मैथी, अजवायन को साफ कीजिये और दरदरी पीस लीजिये, पीली सरसों को भी मोटा पीस लीजिये.
कढाई में 200 ग्राम ( एक कप ) तेलडाल कर खूब करे और आग बन्द कर दीजिये. पहले हींग, फिर हल्दी पाउडर, दरदरे पिसे मसाले मिलाइये और अच्छी तरह मिला लीजिये ये मसाला हल्का सा भुन जायेगा, पिसी हुई पीली सरसों, लाल मिर्च,(यदि आप अचार को लाल कलर का देखना चाहें तो कशमीरी मिर्च) और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. आमों के अन्दर भरने के लिये मसाला तैयार है. साबुत लाल मिर्च के डंठल तोड़ कर अलग प्लेट में रख लीजिये.

एक आम उठाइये, उसके अन्दर मसाला अच्छी तरह भर दीजिये और एक लाल साबुत मिर्च उठाकर मसाले के बीच डाल दीजिये. आम को सीधा का सीधा कन्टेनर में लगाइये, दूसरा आम, तीसरा आम, सारे आम इसी प्रकार भरिये और सीधे सीधे कन्टेनर में एक के ऊपर एक लगा दीजिये, कन्टेनर को धूप हो तो धूप में 4 दिन के लिये यदि धूप नहीं तो अन्दर ही 4-5 दिन के लिये रखा रहने दीजिये. तीसरे दिन देख लीजिये कि आम अच्छे रखें हैं.
चौथे दिन या पांचवे दिन सरसों का तेल गरम कीजिये और आमों को तेल में डुबा कर रख दीजिये. लगभग बीस दिन में ये भरवां आम का अचार (Stuffed Mango Pickle) तैयार हो जाता है. अब जब भी आपका मन करे आप कन्टेनर से भरवां आम का अचार (Stuffed Mango Pickle) निकालिये, परोसिये और खाइये. ये अचार साल भर तक रख कर खाया जा सकता है.
सुझाव: अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Latest Questions
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
-
By SUMIT2013, 17 May, 2013
-
By sarita sharma, 17 May, 2013
-
By soni singh, 16 May, 2013
-
By nishtha, 16 May, 2013
-
By kirti yadav, 16 May, 2013
-
By siya Bachwani, 16 May, 2013
-
By mrs. preeti saraswat, 16 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 23:
Numerous types of pickles are made mostly with mangoes, Bharwan Aam Ka Achaar is the favorite amongst all and is very easy to make. So today we will prepare Stuffed Mango Pickle.
Stuffed Mango Pickle
Cutting whole mangoes is the hardest part. Mangoes are cut with a Sarota while preparing Stuffed Mango Pickle, which i have seen with my sister when i was little but i haven't used it till date. I think this is mostly found with those who sell mangoes. So its best to get medium sized mangoes for Stuffed Mango Pickle and ask the seller to cut them for you. These mangoes can also be cut at home using a knife and something heavy to hammer it, i have followed this method of cutting mangoes at home. For Bharwan(stuffed) Mango Pickle we need to remove the stems of the mangoes and cut the mangoes from top so that they remain attached at the base.
- Ingredients for Stuffed Mango Pickle
Mangoes - 10 to 12 (1.5 kg)
Yellow mustard - 50 grams (4 tbsp)
Saunff(fennel) - 50 grams (4 tbsp)
Methi(fenugreek) seeds - 50 grams (4 tbsp)
Ajwain(carom seeds) - 2 tbsp
Turmeric powder - 2 tbsp
Red chilly powder - 1 tbsp
Red chillies(whole) - 12
Heeng(asafoetida) - 1/4 tsp
Salt - 150 grams ( 3/4 cup)
Kashmiri Chilly Powder - 1 tbsp (if you want)
Mustard oil - 500 grams (2 1/2 cup)
- How to make Stuffed Mango Pickle
Now that we have got mangoes from the market, remove the pulp from all of the mangoes. Soak these mangoes in clean water for 10 minutes. Take them out of the water and wash them again. Remove water completely from the mangoes. and keep them in a clean cotton cloth then place them out in the sun to dry. There should not be any moisture left in the mangoes, 1 hour of sun is enough for drying the mangoes.
Let's prepare the spices for the mangoes. Clean Saunff, Methi, Ajwain and grind them to make a coarse powder. Also grind yellow mustard to a thick powder.
Pour 200 grams(1 cup) oil in a frying pan(kadhai) and heat. Now turn off the gas, first put Heeng followed by turmeric powder, grounded spices and mix properly. The spice will be gently fried, put grounded yellow mustard, red chillies(if you want the pickle to look red in color add Kashmiri mirch) and salt then mix well. The stuffing required to fill the mangoes is ready. Break off stems of the whole red chillies.
Pick one mango and fill it with spices then take 1 red chilly and put in the middle of the spices. Put the mango in the same straight position inside the container, similarly stuff the other mangoes and place them in the container. If possible place the container out in the sun for 4 days, if not then keep it inside for 4-5 days. Check on the 3rd day if the mangoes are still in the same position.
On the fourth day heat mustard oil then let it cool. Put the mangoes in this oil so that they remain submerged. Stuffed Mango Pickle will be ready in around 20 days. Take out some Stuffed Mango Pickle whenever you want to and eat. This pickle can be stored and eaten for 1 year.
निशा: शशि,राई भी अचार में डाली जा सकती है.
mix achar kaise banta hai please uski recipe bataye
निशा: कविता, मिक्स अचार की रैसिपी भी इसी कालम में दी हुई है.
निशा: कविता, मुझे ये वीडियो भी बनाना है.
निशा: मिनल, अचार के लिये सरसों का तेल या तिल का तेल अच्छा रहता है.
thanks fr this help to me no need to ask here and there a perfect recipe u r giving us now again so much thanks fr giving a mothers hand made pickle.
manju singha bharatpur rajsthan
निशा: मंजू, धन्यवाद.
निशा: मुकेश, जी हां जार का ढक्कन बन्द करके ही धूप में रखना है.
निशा: सरोज मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सरोज, आम खट्टे होते हैं, अचार भी खट्टा बनता है, मुझे लग रहा है कि ये आम खट्टा नहीं है, थोड़े से अचार में सिरका डाल कर देख लीजिये, सिरका से अचार में खट्टा पन और स्वाद अच्छा आना चाहिये.
निशा: सरोज, नीबू जब भी आपको अच्छे मिल जाय आप अचार बनाइये अच्छा अचार बनेगा.
निशा: आन्या, मसालों को साफ करके या तो अच्छी धूप में रख दीजिये, या हल्का सा रोस्ट कर लीजिये, मसालों से नमी निकल जाये.