Home | अचार-मुरब्बा | परवल का अचार - Parval Pickle - Parval Achar Recipe

परवल का अचार - Parval Pickle - Parval Achar Recipe

Font size: Decrease font Enlarge font
image Parval Pickle - Parval Ka Achar

यदि आप आम और नींबू का अचार खाते खाते अघा गये हैं और कुछ अलग अचार की इच्छा रखते हैं तो परवल का अचार बनाईयेगा.

भरवां परवल (Stuffed Parwal) और परवल की मिठाई (Parwal Sweet)  तो हमने बनाई ही है.  परवल का अचार भी बहुत स्वादिष्ट बनता है. आईये आज परवल का अचार बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Parval Pickle
  • परवल (Pointed gourd) - 300 ग्राम
  • सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • पीली सरसों - एक टेबल स्पून
  • सोंफ - एक टेबल स्पून
  • मैथी दाना - 2 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच


विधि - How to make  Parval Pickle
अचार के लिये हरे ताजे परवल ले लीजिये, परवल को खुरच कर छील कर अच्छी तरह धो लीजिये.  परवल से पानी सूखने पर गोल गोल कतरे में काट लीजिये.  

किसी बर्तन में इतना पानी ले कर गरम करने रखिये कि परवल के टुकड़े डुब सके. जैसे ही पानी उबलने लगे परवल के टुकड़े उबलते पानी में डाल दीजिये  2 या 3 मिनिट उबलने के बाद इन्हें पानी से निकाल लीजिये.

Parwal Achar - Pointed Gourd Pickle

परवल को उबालने के बजाय दो मिनट के लिये माइक्रोवेव में भी पका सकते है. उबालने या माइक्रोवेव में दो मिनट तक पकाने से परवल हल्के नरम हो जायेंगे, और इनके सुखाने पर इनके अन्दर अधिक नमी नहीं रहेगी.

परवल के टुकड़े किसी साफ सूती कपड़े डाल कर धूप में सूखने रख दीजिये.  4 - 5 घंटे की धूप में ये परवल सूख कर अचार के लिये तैयार हो जायेंगे.

पीली सरसों, मैथी दाना और सोंफ को साफ करके दरदरा पीस लीजिये.
तेल को स्टील के बर्तन में डालकर अच्छा गरम कीजिये, आग बन्द कर दीजिये, तेल के थोड़ा गरम रहने पर हींग और हल्दी पाउडर डालिये, मिलाइये. अब इस तेल में साले मसाले डाल कर मिला दीजिये, परवल के टुकड़े भी इस मसाले में डाल कर मिला दीजिये.   
अब इन्हें किसी कांच की एयरटाइट बोतल में बन्द करके तीन चार दिन के लिए रख दीजिये.  परवल का अचार तैयार है.  इसे आप दो सप्ताह तक खा सकते हैं.

Comments (2 posted):

alka on 28 May, 2010 10:02:19
avatar
what a good recipe.....
thanks
deepa ahuja on 28 May, 2010 10:21:27
avatar
good afternoon mam,
mam muzhe aapki website par hamesh kuch n kuch naya sikhne ko milta hai. pls es garmi me ice cream recipes & shakes pls bahaye. thks mam

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
1.00
चिप्पियां - Tags
No tags for this article
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 406
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक