Home | अचार-मुरब्बा | गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)

गोभी, गाजर और मटर का अचार मिक्स अचार (Mixed Vegetable Pickle Recipe)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Mixed Vegetable Pickle Recipe

खाने की टेबल पर लगे हुये अचार और चटनी खाने के स्वाद और भूख दोनों को बड़ाते है, ये अचार कई तरह के होते हैं, कई तरीके से बनाये जाते हैं. कुछ अचार तो साल दो साल तक रखे जाते हैं और कुछ मौसम के अनुसार बनाये जाते हैं और जल्दी ही यानी 20 -25 दिन में खतम कर लिये जाते हैं, इस सर्दी के मौसम में फूल गोभी, गाजार, मटर, बीन्स और शलजम इत्यादि को मिला कर मिक्स अचार बना कर खूब खाया जा सकता है, इस अचार को बनाने के लिये अपनी इच्छा के अनुसार सब्जियां चुन लीजिये और अचार बना लीजिये, तो आइये मिक्स अचार (mix vegetable pickle) बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री Ingreditents for Mixed Vegetable Pickle 

  • गोभी - 500 ग्राम (कटे हुये 2 1/2 कप )
  • गाजर - 500 ग्राम ( कटे हुये 2 1/2 कप)
  • हरे मटर के दाने या शलजम - 200 ग्राम ( 1 कप)
  • हींग - एक चने के दाने के बराबर
  • सरसों का तेल - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • पीली सरसों - 2 टेबल स्पून (पिसी हुई)
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सिरका - एक टेबल स्पून (2 नीबू का रस)
  • नमक - स्वादानुसार ( 2 1/2 छोटी चम्मच)


विधि - How to make Mixed Vegetable Pickle
गोभी को बड़े बड़े टुकड़ों में काट लीजिये( पानी गरम कीजिये और 1 छोटी चम्मच नमक मिलाइये) इस पानी में गोभी के टुकड़े डाल कर, ढककर, 10 - 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, अब गोभी को इस पानी से निकालिये और साफ पानी से धोइये.  गाजर धोइये, छीलिये और फिर से धोइये अब इन गाजर के 2 इंच लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये. मटर छीलिये, दाने धो लीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रख दीजिये कि सब्जियां पूरी तरह डूब सकें, पानी में उबाल आने पर, सारी कटी हुई सब्जियां उबलते पानी में डालिये, 3 -4 मिनिट उबालिये और ढककर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये.

सब्जियों का पानी किसी चलनी में छान कर निकालिये और सब्जी को किसी धुले मोटे कपड़े के ऊपर, डाल कर धूप में  4-5 घंटे सुखाइये.

जब सब्जियों में पानी बिलकुल न रहें तब इन्हैं एक बड़े बर्तन में डालिये, पीली सरसों, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च, तेल और हींग पीस कर डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये, सिरका या नीबू का रस भी मिला दीजिये.

अचार को सूखे हुये कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख दीजिये, 2 दिन में 1 बार चमचे से अचार को ऊपर नीचे कर दीजिये.  3-4  दिन में यह अचार खट्टा और स्वादिष्ट हो जाता है.

गोभी, गाजर, मटर का अचार (mix vegetable pickle) तैयार है, अचार को कभी भी कन्टेनर से निकालिये और खाइये, यह अचार 1 महिये तक बिलकुल अच्छा रहता है,  अधिक दिन चलाने के लिये, अचार को फ्रिज में रखा जा सकता है या इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डूबा रहे

Comments (5 posted):

mm on 30 December, 2009 02:30:34
avatar
garyvi kam rahti hai
niti on 13 January, 2010 09:42:39
avatar
If we use shalgam then what shall we do with it?
Please reply at the earliest as I want to make this achaar.
निशा: निति, जिस तरीके से सारी सब्जियों को धोया काटा उबाला है बिलकुल उसी तरह से शलजम को भी तैयार करना है.
jo on 17 January, 2010 06:49:52
avatar
kiya sirfh ghobi ka achar bana sakte hai
निशा: आप इसी तरह सिर्फ गोभी का अचार भी बना सकते हैं.
jo on 22 January, 2010 08:20:21
avatar
agar dhup na nikle to achar ko kaise banaye please jawab zaroor de
निशा: धूप नहीं है तब आप ये सब्जियां सूखे और साफ कपड़े पर फैला कर, कमरे के अन्दर ही 6-7 घंटे के लिये खुली हवा में छोड़ दीजिये.
Harishankar Prasad Sah.m on 06 February, 2010 08:50:33
avatar
Maine aap ka diya coocking tips ajmaya mujhe bahut pasand aaya,asha karta hun aap age bhi achhe achhe tips dete rahenge.thnk you

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Rate this article
5.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 351
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.