आम का छुन्दा – Mango Chunda Recipe
Latest Video at YouTube Channel

आम छुन्दा (Mango Chunda) पारम्परिक गुजराती डिश है. यह 2 प्रकार का होता है. एक मसाले वाला, यह रोटी परांठे किसी के से साथ बहुत पसन्द किया जाता है. और दूसरा एक दम मीठा छुन्दा. इसे बच्चे बहुत पसन्द करते हैं, रोटी, परांठे में लगा रोल बनाकर, या ब्रेड के साथ सैन्डविच बनाकर वे इसे बड़े प्यार से खाते हैं. तो आइये आज हम आम का मीठा छुन्दा (Mango Chhunda) बनायें.
आवश्यक सामान - Ingredients for Mango Chhunda
- आम - 1 किग्रा. (4-5 आम) (कद्दूकस किया हुया 1 प्याला)
- चीनी - 1.5 किग्रा ( 7 कप)
- बड़ी इलाइची - 4 (दरदरी कूट लीजिये)
- किशमिश - 25 ग्राम (30 - 40 डंठल तोड़ कर धो लीजिये)
- बादाम - 10 -12 (कतर लीजिये)
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून ( पतले पतले कतर लीजिये)
विधि - How to make Mango Chhunda
आम का मीठा छुन्दा (Mango Chhunda) कई तरीके से बनाया जाता है.
1. कद्दूकस किये हुये आम और चीनी को मिला कर, कांच के कन्टेनर में भरकर, किसी पतले कपड़े से उसका मुंह बांध कर, धूप में रख दिया जाता है, रोजाना दिन में इस मिश्रण को 2 बार चमचे से चला दिया जाता है. यह छुन्दा 10-12 दिनों में तैयार हो पाता है, आमों का रस चीनी के साथ मिलकर गाढ़ा सीरप तैयार कर लेता है और धूप में आम के टुकड़े भी नरम हो जाते हैं, बाद में बड़ी इलाइची और बादाम, पिस्ते और किशमिश डाल कर, इसे रख लेते हैं, और खाने के काम में लाते हैं.. यदि आपको मसाले वाला आम छुन्दा तैयार करना है तो उसमें भुना हुआ जीरा, काली मिर्च और नमक डाल देंगे बन गया मसाले वाला आम छुन्दा. इस विधि व्दारा बनाये गये छुन्दा में रोजाना आपको ध्यान रखना पड़ता है, और आम छुन्दा बनाने में समय भी काफी लग जाता है.
2. इस विधि में आम छुन्दा (Mango Chunda) हम गैस फ्लेम पर बनाते हैं.
3 माइक्रोवेव में भी आप यह आम छुन्दा बना सकते हैं.
विधि 2 और 3 से आम छुन्दा काफी कम समय में बन जाता है, अभी हम विधि न. 2 से गैस फ्लेम पर आम का मीठा छुन्दा बनायेंगे.
आमों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिये, धुले हुये आमों को थाली में रखकर पानी सुखा लीजिये, इन आमों को पीलर से छील लीजिये, इन्हैं कद्दूकस कर लीजिये, आप अपने कद्दूकस से आमों को कस सकते है, और अपने फूड प्रोसेसर में भी कद्दूकस कर सकते हैं, लेकिन गुठली हटाना न भूलियेगा.
कद्दूकस किये हुये आम और चीनी मिला कर 10 - 12 घंटे के लिये एक प्याले में रख दीजिये. प्रत्येक 3-4 घंटे बाद इस मिश्रण को चमचे से चला दीजिये. कद्दू किये हुये आमों से रस निकल आता है, और चीनी इस रस में घुल जाती है.
इस चीनी और आम के मिश्रण को कढ़ाई में डालकर गैस फ्लेम पर चमचे से चलाते हुये पकाइये. करीब 15- 20 मिनिट में यह मिश्रण गाढ़ा हो जाता है. आप देखेंगे कि इसकी चाशनी में तार बनने लगे हैं (टैस्ट करने के लिये छुन्दा की थोड़ी सी चाशनी प्लेट पर टपकाइये ठंडा होने पर, 1-2 बूंद चाशनी अपने हाथ की उंगली और अंगूठे के बीच रखकर चिपकाइये, आपको इसमें तार बनते दिखाई देंगे). गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.
छुन्दा में इलाइची और सारे मेवे मिला दीजिये. आम छुन्दा बन चुका है, ठंडा होने के बाद इसे कांच के किसी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, अब आपका या बच्चों का जब भी मन हो परांठे, चपाती या ब्रेड के साथ आम छुन्दा (Mango Chunda) निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Latest Questions
-
By Injila Ahmed, 19 May, 2013
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
-
By SUMIT2013, 17 May, 2013
-
By sarita sharma, 17 May, 2013
-
By soni singh, 16 May, 2013
-
By nishtha, 16 May, 2013
-
By kirti yadav, 16 May, 2013
-
By siya Bachwani, 16 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 30:
regards
neelam
regards
neelam
Can i use yellow mangoes which r half ripe n sour too instead of green ones.
निशा; अनीता में इस रैसिपी को लिखूगी, लेकिन अभी इसके लिये मुझे समय लगेगा.
Kya mango or sugar ko 10-12 hrs ke liye rakhna zaroori hei kya hum ise direct gas par nahi tyar kar sakte .
What is the useof dipping 10-12 hrs.
निशा: आम के टुकड़े मुलायम हो जाते हैं, चीनी भी घुल जाती है, गाड़ा करने के लिये गैस प्लेम पर पका लेते हैं. आप आम को चीनी डाल कर नहीं चाहती तो डायरेक्ट बना लीजिये, चीनी को घुलने तक आम को लगातार चलाते रहिये.
thanks in advance.
regards
renu
this aamchunda recipe taste really good
but i have a doubt.Can it be stored for months or an year.
निशा: वैशाली, उसमें आपने चीनी की मात्रा कम डाली हो सकती है, या वह कम पकाया गया है. ऊपर से फंगस वाला पार्ट हटा दीजिये, छुन्दा में और चीनी मिला कर उसे एक बार और पका लीजिये, छुन्दा निकालते समय सूखे साफ चमचे का प्रयोग कीजिये.
i found your site first time to see the reciepe
of aam ka chunda and i really like it. thanks for the helping me to make this.
निशा:दीपक, कढ़ाई में आधा कप के करीब उबाल आने के बाद उसमें छुन्दा डालिये और मिला दीजिये, अच्छी तरह मिलने और पूरी तरह से गरम होने पर ठंडा कर लीजिये, छुन्दा नरम हो जायेगा.
निशा: वंदना, जी हां आप इसे धीमी आग पर पका सकते हैं.
निशा: डिम्पल, गुड़ से भी मेन्गो छुन्दा बनाया जा सकता है.
kya aap muje ye bta skti hai jo hamne 8-10 ghante amm ko chini ke sath pade rkhna hai kya wo normal kitchen temp pe rkhna hai ya frizz mai rkhna kynki ajkl garmi ka mausam hai.
निशा: प्रिया, आम को चीनी के साथ बाहर किचन में ही रखे रहने दीजिये, वो खराब नहीं होंगे.
निशा: अनुपमा, धन्यवाद.
निशा: रेनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
pls reply soon...
निशा: बेबी उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर फिर से गरम कर लीजिये वह नरम हो जायेगा.