नीबू का सादा और मसालेदार अचार – lemon sada Pickle & Masaledar Lemon Pickle Recipe
Latest Video at YouTube Channel

नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है,नीबू का सादा अचार, नीबू का मसाले का अचार, मीठा नीबू का अचार, साबुत नीबू का अचार, तेल का नीबू का अचार और भी कई तरीके हैं.
दिसम्बर और जनवरी के महिने में नीबू का अचार बनाना चाहिये. इस समय पतले छिलके वाला नीबू बाजार में मिल जाता है,
इसका अचार काफी दिन चलता है और स्वादिष्ट भी होता है.
आइये आज हम नीबू का सादा और मसालेदार अचार बनायें.
Read : lemon sada Pickle & Masaledar Lemon Pickle Recipe in English

नीबू का सादा अचार - Lemon Pickle
- नीबू - 1 किग्रा. (30-32 नीबू )
- नमक - 200 ग्राम
- काला नमक - 2 टेबल स्पून
- हल्दी - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)
नीबू के अचार बनाने के लिये, बाजार से अच्छे किस्म के पतले छिलके वाले, बिना धब्बों वाले नीबू ले आइये.
नीबू को साफ पानी से धोइये, पीने वाले पानी में 6 घंटे के लिये डुबा कर रख दीजिये.
नीबुयों को पानी से निलालिये, सूखे साफ कपड़े से पोछिये, एक नीबू को 4 या 8 टुकड़े करते हुये जैसे आपको पसन्द हों काट लीजिये, उनके अन्दर के सारे बीज चाकू की सहायता से निकाल दीजिये.
किसी काच, चिनी मिट्टी या प्लास्टिक के साफ और सूखे कन्टेनर में नीबू के टुकड़ों को भरदें, नमक और हल्दी भी मिला दीजिये. कन्टेनर के ढक्कन को बन्द करके 25 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, 2-3 दिन में एक बार कन्टेनर को हिला कर नीबुयों के रस और मसाले को ऊपर नीचे कर दीजिये. नीबू का छिलका नरम हो जायेगा और नीबू का अचार भी तैयार हो गया है. यह अचार काफी दिन चल जाता है, अचार को हमेशा सूखे चमचे से निकालिये.
नीबू का मसालेदार अचार (Masaledar Lemon Pickle)
- नीबू - 1 किग्रा. (30-32 नीबू )
- नमक - 200 ग्राम
- काला नमक - 50 ग्राम
- जीरा - 2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- मैथी 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
- लौंग - 1छोटी चम्मच
- बड़ी इलाइची (छिली हुई) - 1 छोटी चम्मच
जिस तरह आप सामान्य अचार बनाते हैं उसी तरह नीबू का सादा अचार बनाईये. जब नीबूं छिलका नरम हो जाय तो जीरा, अजवायन, मैथी को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, कालीमिर्च, लौंग, बड़ी इलाइची और 2 छोटी चम्मच काला नमक मिला दीजिये, सभी मसालों को पीस कर, इन नीबू के अचार में मिलाइये, 6-7 नीबू का रस निचोड़ कर इस अचार में और मिला दीजिये ताकि नीबू सूखे न रहें.
दो तीन दिन के अन्दर सारा मसाला नीबू के अन्दर अच्छी तरह पहुंच जाता है, लीजिये आपका मसाले वाला नीबू का अचार तैयार हैं. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये, यह अचार 1-2 साल तक चलता है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By meenakshi, 23 May, 2013
-
By Mini, 23 May, 2013
-
By abha soni, 23 May, 2013
-
By SHEENU, 23 May, 2013
-
By SWATI, 23 May, 2013
-
By sona, 23 May, 2013
-
By vijaylaxmi, 23 May, 2013
-
By jeswani, 23 May, 2013
-
By Aakanksha, 23 May, 2013
-
By mayank gour, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 59:
I was waiting for your mail on Lemon Pickle Recipe,can you send me recipe for Ratalami Sev.
निशा: अचार को साफ, सूखी, जहा उजाला हो, उस स्थान पर जहां आप उसे याद से 2-3 दिन में देख सके और हिला कर Šৠपर नीचे कर सके रखना ठीक है.
Nimbu ka aachar to ban raha hai. Waise kya aap gajar-shalgam, yaa gobhi ka achar ka idea de sakti hai ? many thanks
9 bowls pieces of lemon,1bowl salt, 7bowls sugar,two tablespoons red grinded chilly,4tablespoons bhuna Zeera,1/2 tablespoon grinded bhuni Maithi .
firstly,cut the lemons into small pieces and keep in sun for 10 days.Shake everyday the jar in which lemons are.After 15 days ,mix all masales in lemons.After 15 days ,your pickle is ready to eat.This is the receipi of MY MAJJI.
Thode dino baad jub nimbu ka ras kum ho jaata hai tub aur nimboo ka ras milana padega kya ?
निशा: जी हां नीबू के अचार में रस बिलकुल नही है, तब आप 5-6 नीबू का रस निकाल कर अचार में मिला दीजिये.
please
निशा: विजेता, आप सादा नमक डाल कर अचार बना लीजिये.
Aur kya me green chote vale nibus use kar sakti hu?
निशा: बाजार का मसाला आप डाल सकती हैं, उसे भूनने की आवश्यकता नहीं हैं, हरे नीबू का अचार बनाया जा सकता है,लेकिन रसभरे नीबू और छिलका पतला(कागजी नीबू) होना चाहिये.
aur nimbu ka juice patla ho jata hey main chahata hun ki nimbu me ras patla nahi ho
निशा: योगिता, जी ये मसाला आप नीबू का छिलका गलने पर भी डाल सकती हैं.
निशा: विजय, सादा नीबू अचार में औरकोई मसाला डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: कविता, आप सूखे मेवे डालना चाहती है तो इतने अचार में 2 टेबल स्पून किशमिश डाल दीजिये.
निशा: रीता, आपको भी मकर संक्रान्ति मुबारक हो, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: अम्रित, वजन के हिसाब से नमक 25% कम कर दीजिये, नीबू के अचार में नमक ज्यादा डलता है.
निशा: भावना, मोटे छिलके के नीबू का अचार भी डाला जा सकता है, लेकिन नीबू को गलने में अधिक समय लग जाता है.
निशा: अम्रिता, नीबू के अचार में तेल डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: मोहन, नीबू के अचार में पानी नहीं, नीबू का रस होता है, उसमें ही मसाला और चीनी मिलानी है.
thanks
to kya aap mujhe bta sakte ho ki nimbu mirchi ka achar kis prakar banaya jata hai because I like it .
nisha ji maine aap se bhot kuchh sikha hai . aur sath hi mai apka bhot bara friend bhi hu . Thanks
Plz. send me quikly .
निशा: मुकेश, धन्यवाद. मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: सुलक्षना, अचार को सूखे चमचे से ऊपर नीचे करके मिक्स कर दीजिये, अचार को 2 दिन धूप में रख दीजिये. अचार ज्यादा सूखा लग रहा हो तो नीबू का रस और नमक आप अचार में अभी भी डाल सकते हैं.
निशा: विजय, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: कीर्ती, नीबू के अचार बनाने में तेल डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: विनी, इसमें आधा या एक कप नींबू का रस निचोड़ कर डाल दीजिये.
I prepared "Masaledaar Lemon pickle" a few months back in winter. However, now i noticed that the lemon pickle is all dried. How can i moisterize the pickle. If you notice this particular pickle is prepared without any oil. Many thanks.
निशा: मनीषा, बस आप इसमें नीबू का रस मिला दीजिये.
निशा: कल्पना, पतले छिलके वाला नीबू लीजिये, अचार बनाइये, अच्छा अचार बनेगा.
निशा: नमिता, नीबू के अचार में साल्ट ज्यादा ही डाला जाता है.
lekin ab us achar mai bhaut pani aahaya hai koi problem ki baat to nahi hai na ????????
निशा: नमिता, वह पानी नहीं, नीबू का रस ही होगा, नीबू का रस तो अचार में होना ही चाहिये.
निशा: गीत, नीबू का अचार बिना तेल के खराब नहीं होता.
निशा: खुशबू, नीबू को नमक डालकर स्टील के बर्तन में नहीं कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन में रखा जाता है.
निशा: गायत्री, अचार को रसीला बनाने के लिये अचार में नीबू का रस मिलाकर रसीला बना लीजिये, नीबू का अचार अच्छा बनेगा.
Nisha Ji nimbu ka khata meetha achar jo ji dry aur ek dum black ho jata ha uski recepe bhi pls bataiya
निशा: मेधा, अचार कड़वा नहीं होता, या तो नमक बहुत कम डाला है, या फिर बहुत अधिक, नमक कम हो तो नमक और मिलाइये और नमक अधिक हो तो नीबू का रस मिला कर अचार को स्वादिष्ट बनाया जा सकता है, और अगर अचार ज्यादा खट्टा लग रहा है तो अचार में 250 ग्राम नीबू के अचार में 125 ग्राम चीनी के हिसाब से चीनी डाल दीजिये, अचार को धूप में रखिये और रोजाना 1 बार सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये, अचार बहुत ही स्वादिष्ट बन जायेगा.
निशा: मुस्कान, नीबू का अचार बिना तेल डाले ही सालों तक खराब नहीं होता, कुछ गड़बड़ अवश्य हुई है, अभी आप खराब नीबू उसमें से निकाल कर हटा दीजिये, अचार के कन्टेनर के ढक्कन को हटाइये, साफ कपड़ा उसके ऊपर बांध दीजिये और अचार को तीन दिन की धूप में लगातार रहने दीजिये, हर महिने अचार को धूप में रखते रहिये. अचार को मीठा खाना पसन्द करती हैं तो चीनी की 1 तार की चाशनी बनाइये और अचार में मिक्स कर दीजिये स्वादानुसार काला नमक या काली मिर्च डाल सकती हैं, अचार बिलकुल खराब नहीं होगा.
निशा: मुस्कान नीबू का अचार खराब नहीं होता है, यदि उसमें नमी या आटे के कण चले तो वह खराब हो सकता है, अचार में यदि ऊपर नीबू खराब हैं तो उन्हैं हटा दीजिये, और अच्छे नीबू को 2 दिन की धूप में रख लीजिये, यदि नीबू सूखे लग रहे हों तो उनमें 5-6 नीबू का रस निचोड़ कर नमक मिला कर डाला जा सकता है.