Home | अचार-मुरब्बा | कटहल का अचार (Kathal Pickle - Jackfruit Pickle)

कटहल का अचार (Kathal Pickle - Jackfruit Pickle)

image कटहल का अचार

खाने के साथ अचार और चटनी तो आपको अच्छी लगती हीं होंगी. इस समय बाजार में कच्चा कटहल मिल रहा है. आईये आज कटहल का अचार (Kathal Pickle Recipe- Jackfruit Pickle Recipe) बनाते हैं

कटहल का अचार बनाने के लिये एकदम कच्चा कटहल लीजिये
आवश्यक सामग्री

  • कटहल  - 300 ग्राम
  • सरसों का तेल - 100 ग्राम
  • हींग - 2 पिंच
  • नमक - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
  • पीली सरसों - 3 छोटी चम्मच

विधि
kathal_pickle_2_108029981.jpg
कटहल कच्चा और सफेद वैराइटी का लीजिये, इसको दुकानदार से ही छिलवा कर लाइये.  कटहल को धो लीजिये, हाथों पर तेल चुपड़ कर कटहल के बीजों से छिलके हटाते हुये काट लीजिये.

कटहल के टुकड़ों को कुकर में भाप में उबाल लीजिये. (कुकर में एक गिलास पानी डालिये और प्लेट जिसके किनारे करीब आधा इंच या इससे अधिक ऊंचे हों रख दीजिये.  कटहल को सेपरेटर में भरिये, इस सेपरेटर को इस प्लेट के ऊपर रख दीजिये और बिना सीटी लगाये कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, करीब 10 मिनिट तक मीडियम गैस पर पकाइये).  या आप कटहल को माइक्रोवेव में किसी बाउल में ढककर 5 मिनिट तक पकाइये. कटहल उबल गया है.  ये निश्चित कर लीजिये कि आपके उबले कटहल में पानी की मात्रा कम से कम हो.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये.  गैस बन्द कर दीजिये. गरम तेल में पिसी हुई हींग डाल कर चम्मच से चला दीजिये,  अब तेल में हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, पीली सरसों और कटहल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.  कटहल का अचार तैयार है. 

अचार को किसी कांच के कन्टेनर मे भर कर रखिये.  पहले 3 दिन तक अचार को रोजाना दिन में एक बार सूखे चमचे से चला कर ऊपर नीचे कर दीजिये.  तीन दिन रखने के बाद  अचार खट्टा हो जायेगा. जब भी चाहें कटहल का अचार (Kathal Pickle) निकालिये और खाइये.

इस अचार को आप फ्रिज में रखकर दो सप्ताह तक उपयोग कर सकते हैं.  यदि आप इसे अधिक दिन तक उपयोग करना चाहें तो कन्टेनर में इतना तेल डाल दें कि अचार तेल में डूब जाय.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (4 मिले):

khushi on 26 February, 2008 12:19:16
avatar
kya achar ko oil main dubane ke bad bhi freeze main rakhana hai ya bahar hi aur ise case main ye achar kitne din use kiya ja sakta hai?
निशा मधुलिका on 27 February, 2008 08:25:34
avatar
खुशी जी, यदि आप अचार तेल में डुबा कर रखतीं हैं तो फिर फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं है
Jagdeep Singh on 05 March, 2008 10:05:39
avatar
Very good. I liked your recipes of Pickles. Good job Nisha.

With Regards,
Er. Jagdeep
Maya Shrivastava on 15 May, 2008 10:39:00
avatar
Is kthal k achar k sath aur kya-kya
mix kar k dal skte hai?

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00