Home | अचार-मुरब्बा | कच्चे आम की लौजी - Raw Mango Launji recipe- Kairi ki Launji recipe

कच्चे आम की लौजी - Raw Mango Launji recipe- Kairi ki Launji recipe

Font size: Decrease font Enlarge font
image Raw Mango Launji - Kairi ki Launji

गरमी के मौसम में आम और कैरी की बहार आ जाती है. कच्चे आम का से बनी खट्टी मीठी रेसीपीज सारे भारत में पसंद की जाती हैं .

गुजरात में कच्चे आम को कद्दूकस कर के आम का छुन्दा (Mango Chhunda) बनाते हैं जबकि राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कच्चे आम की लोंजी (Raw Mango Launji) बनायी जाती है.  आम की लौंजी (Kairi ki Launji) का खट्टा मीठा स्वाद आपको बहुत भायेगा.  बच्चों के टिफिन में परांठों के साथ अम की लौंजी (Aam ki Launji) को भी रखा जा सकता है. आईये आज आम की लौंजी बनाते हैं

आवश्यक सामग्री

  • कच्चे आम - 2-3 (500 ग्राम)
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • सौंफ - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • चीनी या गुड़ - 4 टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच


Raw Mango Launjiविधि
आम को धोइये, छीलिये और 2 इंच मोटे टुकड़ों में काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, जीरा और सौंफ डालिये, हल्का ब्राउन भूनिये, हल्दी पाउडर डालिये, कटे हुये आम, चीनी, नमक और 100 ग्राम पानी( एक छोटी कटोरी पानी) डालिये, धीमी गैस पर, उबाल आने के बाद आम के थोड़े नरम होने तक पका लीजिये.
गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये, गरम मसाला डाल कर मिलाइये.

आम की लौंजी (Raw Mango Launji) तैयार है, प्याले में निकालिये, अपने खाने में पूरी परांठो, नान के साथ परोसिये और खाइये.

कच्चे आम से बनी अन्य रेसिपीज

 

Comments (6 posted):

jaya on 17 July, 2009 06:58:06
avatar
nishaji,
we make launji with jaggery and also put a bit of kalonji in the baghaar.
this is usually prepared in rajasthani households during sheetalaashtmi.
i must admit though that i am a regular on your site.i have learned so much more reciepies to cook since i cook without onion and garlic too.
munish on 18 July, 2009 01:38:12
avatar
very mouthwatering indeed !my mother also makes it every season.
nids on 20 July, 2009 05:48:16
avatar
Hello Nisha...this dish is usually made with jaggery and taste s much better than with sugar...and let me tell u one thing.dont classify all receipes as just from Rajasthan and western up.......This dish is extremely popular in M.P.

निशा: धन्यवाद Nids
sandhya on 21 July, 2009 08:59:41
avatar
Thank you for this recipe. I ate a similar dish at a friends place few years back but it had mango seeds (aam ki guthli) as well and it was yumm to just lick on that! Also, it was cooked in mustard oil. Would you know that recipe?
निशा: संध्या, वो आम की लौजी ही थी, हमने गुठली निकाल दी है. तेल आप सरसों या रिफाइन्ड कोई भी प्रयोग में लाइये.
sandhya on 23 July, 2009 02:38:56
avatar
I tried this Nisha and it came out perfect...thanks again for sharing the recipe. I will be blogging soon about it and will send you the link.
वीना on 29 December, 2009 05:42:10
avatar
निशा, क्या आप मुझे काली मिर्च वाला आम के मीठे अचार की रेसिपी बता सकती हैं?

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Feedburner Feed
Syndication
Atom Feed
RSS Feed
Rate this article
5.00
चिप्पियां - Tags
नवीनतम - Latest
1 2 3 4 5 > Displaying 1 - 25 of 394
  • पीपुल समाचार भोपाल (Peoples Samachar Bhopal) ने इस ब्लाग से फोटो सहित कई रिसीपी कापी करके अपने 29 जुलाई के अंक में छाप दीं हैं. उक्त पेज की फोटो यहां है बिना अनुमति के इस तरह किसी की कृति छापना चोरी और कानूनी अपराध है. पीपुल समाचार भोपाल का यह निन्दनीय कारनामा लेखक के अधिकार का हनन है.
  • यह ब्लाग हमारे सुधी पाठकों के लिये है. इस ब्लाग की फोटो सहित समस्त सामग्री कापीराइटेड है जिसका बिना लिखित अनुमति किसी भी वेबसाईट, पुस्तक, समाचार पत्र, सॉफ्टवेयर या अन्य किसी माध्यम से प्रकाशित या वितरण करना मना है.
विजिटर्स -11 जून 10 से अब तक