हरी मिर्च का राई का अचार Green Chilli Pickle Recipe – Green Chilli Pickle in Mustard
Latest Video at YouTube Channel

खाने के साथ अचार खाने से मूंह का स्वाद खुल जाता है और तीखा खाने वाले हरी मिर्च के अचार को बहुत पसन्द करते हैं, आज हम हरी मिर्च का राई वाला अचार (Mustard Chilli Pickle recipe) बना रहे हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Chilli Pickle in Mustard
- हरी मिर्च अचार वाली - 250 ग्राम
- राई या काली सरसों - 4 टेबल स्पून
- नमक - 3 छोटी चम्मच
- जीरा - एक छोटी चम्मच
- सोंफ - 1 छोटी चम्मच
- मैथी - एक छोटी चम्मच
- हींग - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हल्दी पाउडर - एक छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- नीबू या सिरका - 2 (2 टेबल स्पून रस)
- तेल - 4 टेबल स्पून
विधि - How to make Green Chilli Pickle in Mustard
इस अचार को हम 2 तरीके से बनायेंगे
- मिर्च को भर कर (Mustard Green Chilli Stuffed Pickle)
- मिर्च को छोटा छोटा काट कर . (Green Chilli Pickle in small pieces)
हरी मिर्च अचार के लिये पकी हुई प्रयोग में लेते हैं. हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लीजिये, सुखाइये, डंठल तोड़िये और साफ कपड़े से पोंछ कर इस तरह ऊपर से नीचे तक चीरा लगाइये कि मिर्च एक तरह पूरी तरह जुड़ी रहे.
जीरा, मैथी, सोंफ और सरसों को गरम तवा पर डाल कर हल्का सा भून लीजिये, आग बन्द कर दीजिये. भुने मसाले मिक्सी से हल्का दरदरा पीस कर लीजिये, हल्दी, गरम मसाला और नमक भी मिला लीजिये. मसाले को किसी प्याली में निकाल लीजिये
तेल को कढ़ाई में डालकर अच्छा गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये, तेल को थोड़ा ठंडा होने के बाद हींग डाल दीजिये. भुने मसाले में नीबू का रस और तेल भी मिला दीजिये.
एक एक मिर्च उठाइये और मसाला लीजिये, मिर्च के अन्दर मसाला भर कर किसी प्याले या प्लेट में रखते जाइये. सारी मिर्च इसी तरह भर कर तैयार कर लीजिये अब बचा हुआ तेल भी मिर्च के ऊपर डाल दीजिये.

भरी हुई मिर्च को आप पतले कपड़े से ढककर धूप में भी रख सकते हैं, यदि धूप न हो तो कमरे के अन्दर ही प्याले को रखिये. हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार 3-4 दिन में बनकर तैयार हो जाता है, अचार को रोजाना दिन में 2 बार सूखे और साफ चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करते रहिये.
हरी मिर्च का राई वाला अचार तैयार है, अचार को काच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और आप जब भी खाना खाये कन्टेनर से हरी मिर्च का अचार निकालिये और खाइये.
हरी मिर्च को छोटा छोटा काट कर अचार बनाइये - Green Chilli Pickle in small pieces
इस तरह डाले गये अचार को खाते समय बड़ी आसानी होती है, जितने मिर्च के टुकड़े खाने हो प्लेट में रख लिये जाते हैं, मिर्च का एक टुकड़ा एक बार में उठाईये और खा लीजिये, मिर्च को तोड़ने का झंझट खतम.
हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लीजिये, सुखाइये, डंठल तोड़िये और साफ कपड़े से पोंछ कर छोटा छोटा काट लीजिये. कटी हुई मिर्च किसी प्याले में रखिये, नमक, हल्दी पाउडर और नीबू का रस डाल कर चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये. प्याले को ढककर पूरे दिन भर के लिये छोड़ दीजिये. मिर्चों को 5-6 घंटे बाद सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अब मसाला तैयार करते हैं, जीरा और मैथी गरम तवा पर डाल कर हल्का सा भून लीजिये, हींग डालिये और आग बन्द कर दीजिये. राई, जीरा, मैथी, हींग को मिक्सी से पीस कर दरदरा पीस लीजिये, हल्दी, गरम मसाला और नमक भी मिला लीजिये. मसाले को किसी प्याली में निकाल कर, आधा छोटा चम्मच नमक और आधा छोटा चम्मच हल्दी डाल कर चमचे से अच्छी तरह मिला लीजिये (हल्दी मसाले का कलर बनाने के लिये नमक मसाले का स्वाद बनाने के लिये)
प्याले में भरी मिर्च के ऊपर ये मसाला डालिये, तेल डालिये और चमचे से अच्छी तरह चला कर मिला दीजिये.
प्याले में भरी हुई मिर्च को आप पतले कपड़े से ढककर धूप में भी रख सकते हैं, यदि धूप न हो तो कमरे के अन्दर ही प्याले को रखिये. हरी मिर्च का स्वादिष्ट अचार 3-4 दिन में बनकर तैयार हो जाता है, अचार को रोजाना दिन में 2 बार सूखे और साफ चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करते रहिये.
हरी मिर्च छोटा छोटा कटा राई वाला अचार तैयार है. अचार को कांच या चीनी मिट्टी के कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और आप जब भी खाना खाये कन्टेनर से हरी मिर्च का अचार (Green Chilli Pickle in Mustard) निकालिये और खाइये.
इस तरह रखे गये अचार को 15-20 दिन तक ही खाया जा सकता है, अगर आप इस अचार को अधिक दिन तक रखना चाहते हैं तो इस अचार को आप नीबू के रस में या सरसों के तेल में डुबा कर रखिये ये अचार साल भर खूब खाइये.

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By piya baidya, 19 May, 2013
-
By kirti yadav, 19 May, 2013
-
By tahsin khatoon, 19 May, 2013
-
By kamal, 19 May, 2013
-
By lucky, 19 May, 2013
-
By Injila Ahmed, 19 May, 2013
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
-
By SUMIT2013, 17 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 68:
i really appreciate your website and it has helped me in a lot of recipes and all your recipes are foolproof if followed as said.
thankyou for all the efforts.
निशा: भानवी, "ओवन से" कालम में चकलेट केक कुकर में बनाने की विधि दी गई है.
निशा: अर्चना, धन्यवाद.
निशा: नेहा, आप सिरका भी डाल सकती हैं.
निशा: अनु इसमें सरसों का तेल है.
निशा: डली, मिर्च अगर तेल में डुबा कर रखी जाय तो इस अचार को साल भर तक रखा जा सकता है.
mai jab bhi mirch ka aachaar banati hu usme kuch hi dino m fafundi lag jati hai.
mai kya karu.
निशा: करुना, मिर्च को धोकर, सुखाकर काटें और 2 घंटे के लिये धूप में रख दें, मसालें में तेल मिलायें. मिर्च का अचार 15 दिन या महिने तक ही चलता है, ज्यादा दिन रखने के लिये उसे आप सरसों के तेल में डुबा कर रखें.
निशा: अनामिका, मिर्च पकी हों तो अचार एक महिने से भी ज्यादा चल जायेगा.
Kya es mai chhoti theekhi hari mairch le sakte ? Ya pher kaunsi hari mirch leni hai..I appreciate your help..Thanks.
निशा: केडीसिंह, छोटी मिर्च में मसाला नहीं भर पाता, इसलिये थोड़ी सी मोटी और लम्बी मिर्च ले लें तो अच्छा है.
निशा: उषा, साबुत गार्लिक मत डालिये.
mein Garlic & chilli pickle kaise banau Pls. mujhe bata dijiye
namaskar
please batayen ki kya sarson ka tel garam karke dalna hai aur kya khaney wala sarson ka tel alagh hota hai
thanks
निशा: आशा, तेल अगर गरम करके डाला जाय तो अच्छा है, सरसों का तेल खाने वाला ही अचार में प्रयोग लाया जाता है.
निशा: प्रिया, सरसों का तेल अचार के लिये अच्छा रहता है.
निशा: सुनीता, आप तिल का तेल या कोई भी रिफाइन्ड तेल ले लीजिये.
Aap ki hare mairch ke achaar ki recipe bahut achhi lagi ....aur achaar bada hi swadist bane
agar is anchaar me kali sarson ki jagah pe pili sarson ka use kiya jai to kya antar padega.
निशा: पूजा आप पीली सरसों का प्रयोग भी कर सकती हैं, लेकिन राई में तीखापन ज्यादा होता है और ये राई डालकर स्पेशल राई का मिर्च वाला अचार बनाया है.
निशा: चिया, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: दीपाली, अचार में गीला कन्टेनर या गीला चमचा बिलकुल न डाले नमी जाने से अचार जल्दी खराब हो जाते हैं.
please tell me.Thanku
निशा: अर्चना मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: ग्रेवी, हमारी कोशिश है, कि आप सभी रैसिपी के वीडियो के देख सकें.
thank u!
In above recipe , should I add water also with masala in grinder. Please reply .
Thankyou.
निशा: कश्यप जी, अगर आप रैसिपी से रिलेटेड सवाल उसी रैसिपी पर लिखेंगे जिसके वारे में आप पूछना चाहते हैं, तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी, धन्यवाद.
निशा: अर्चना, अचार में हम सरसों के तेल को अच्छा गरम करके ठंडा करके डालते हैं.
निशा: मधु, अचार के लिये सरसों का तेल ही लिया है, मिर्च मसाला भरने के बाद बचा हुआ तेल उनके ऊपर से डाल देंगे.
निशा: पिंकी, तेल में डिप करने से अचार की लाइफ और ज्यादा हो जाती है.
Namaskar
maine kati mirch ka achar banaya ,bahot hi tasty bana tha. thanks.
lekin yeh achar rai ki vajah se 15 days ki bajay
7-8 din mein hi khatta ho jata hai
uska kya upai hai ?
please reply
निशा: आशा, थोड़ा सा सरसों का तेल गरम करके डाल दीजिये, अचार की खटास कम हो जायेगी.
निशा:मीनाक्षी, अगर कुछ बनाना है तो डरना नहीं हैं कि ये खराब हो जायेगा, सीखने में चीजें सभी से खराब होती है, ध्यान से देखें और बनायें आप सारी चीजें जो आप चाहेंगी अच्छा बना लेंगी, धन्यवाद.
निशा: अचार रखने के लिये चीनी मिट्टी या कांच के बर्तन अधिक अच्छे रहते हैं
or main Aloo maithi ki sabhi or panjiri/Panjiri k ladoo bhi sikhna chahti hu aap pls bataye kaise banate hai.
निशा: उपासना, आलू मेथी की सब्जी, पंजीरी तो वेवसाइड पर पहले से उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: धन्यवाद, ज्योति
निशा: एकांश, सिरका (Vinegaar) डालने से अचार की उम्र बढ़ जाती है और स्वाद भी थोड़ा अच्छा हो जाता है.
निशा: रीत, जी हां डाला जा सकता है.
निशा: मारिया, हरी मिर्च का राई का अचार, 1 माह तक एसे ही चल जाता है, अगर अचार को चम्मच से ऊपर नीचे करके कभी धूप में रख दिया जा तो अचार और अधिक चल जाता है. अचार को बहुत अधिक दिन तक रखने के लिये तेल का तीखा पन आप को पसन्द आता है तो तेल को बिना गरम किये भी डाल सकते हैं.
निशा: निशि, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
May you live long.
निशा: कमलजीत, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन, मैं ये रैसिपी बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नमिता, जी मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: राज जी, अचार में नीबू की जगह सिरका डालिये, और ओलिव ओइल भी डाल सकते हैं. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिद्धि, बहुत बहुत धन्यवाद.
main apki btai lagbhag sari recipes try jarur or bahut achhi bhi banti hai or bahut tarif bhi milti h.
maine ye mirch ka achaar bhi banaya or 3 din baad test kiya to bahut khara (kadwa) laga.
ab kya kru....plz guide kijiye
निशा: पूजा अचार में नमक कम हो तो नमक और सिरका थोड़ा तेल डाल दीजिये, हरीमिर्च का अचार अच्छा बनता है.
निशा: योगेश, लाल मिर्च का अचार वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर लाल मिर्च का अचार लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: कनिका, जी हां मेथी और जीरा को हल्का सा भूनना है, सारे मसाले रैसिपी के अनुसार ही डालने हैं, आप अचार का वीडियो भी देख सकती हैं.
निशा: सोनिया, अचार खराब तो नहीं होना चाहिये, अगर अचार में नमी या कोई इम्प्योरिटी चली जाय तब अचार खराब हो जाते हैं, आप इसमें थोड़ा नीबू का रस या सिरका डालकर मिक्स कर दीजिये, अचार अच्छा हो जायेगा.